
बिलासपुर- प्रार्थी मनमोहन भारद्वाज पिता स्व सुंदर लाल उम्र 47 वर्ष निवासी बिनौरी थाना सकरी दिनांक 07-10-2025 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम खजुरी नवागांव निवासी राजेश उर्फ टिल्ली यादव दिनांक 06-10-2025 को रात्रि में अपने पिता हरप्रसाद यादव के सिर पर बांस के डंडे से मारकर घायल किया था जिसे ईलाज हेतु सिम्स में भर्ती कराया गया था जिसकी मृत्यु हो गई है प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्र 790/2025 धारा 103(1) बीएनएस पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकिारियो को अवगत कराया गया, मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफतार करने निर्देशित किया गया, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक प्रदीप आर्य द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी को तत्काल गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया I







Comments are closed.