

रायपुर/अभनपुर । वार्ड में बैठी ज्योति साहू (25 वर्ष) अपने नवजात को निहार-निहार कर खुश हो रही है । उसने कभी सोचा भी नहीं था के उसकी सामान्य डिलीवरी होगी । ज्योति साहू बताती है कि जब गर्भवती हुई उसके बाद खोरपा के हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में अपना चेकअप करवाने के लिए आई ।यहॉ नियमित जॉच के लियें मेरा कार्ड बना दिया गया ।
ज्योति साहू का कहना है, उनको बताया गया था कि प्रसव तक नियमित प्रसव पूर्व जॉच (एएनसी) करवाना होगा । गर्भावस्था के दौरान मितानिन दीदी के संपर्क में रहना । खाने में ताज़ा भोजन करना और खाने की थाली कम से कम तीन रंग की होनी चाहिये, थाली में, रोटी, चावल, दाल ,हरी सब्ज़ी, ताज़े मौसमी फल बताये गये । ज्योति का प्रसव 19 अक्टूबर को हुआ इस दौरान उसे प्रसव उपरांत सभी सेवाऐं मिली सरकारी चिकित्सालय में आसानी से प्राप्त हुयीं।
ज्योति बताती है हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर सरकार की योजनाओं का लाभ आसानी से मिला एवं नियमित रूप से प्रसव पूर्व सभी जांचें की गई और प्रसव भी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में सामान्य हुआ । ए.सी रुम में डिलिवरी हुई उसके बाद वार्ड में शिफ्ट किया गया ।
एक अन्य लाभार्थी खेमिन साहू ने बताया गया,वह हाई रिस्क प्रेगनेंसी की श्रेणी में थी । पूर्व में एक बार गर्भपात भी हो चुका था । लेकिन इसके बावजूद भी उनकी सामान्य डिलीवरी करवाई गई यह सब संभव इसलिए हो पाया क्योंकि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के द्वारा नियमित रूप से उनका इलाज किया गया साथ ही समय समय पर आवश्यक जांचें भी निशुल्क करायीं गयीं जिसका परिणाम यह निकला कि मेरी सामान्य डिलीवरी हो सकी । खेमिन कहती है 20 सितंबर को मेरा समान्य प्रसव हुआ ।मेरा यह दूसरा प्रसव था ।मेरा बच्चा गर्भ में उल्टा हो गया था । रात के समय कुछ समझ नही आ रहा था । लेकिन केंद्र पर डॉक्टर की टीम ने मेरा प्रसव सामान्य करवाया।
ग्रामीण चिकित्सा सहायक डॉ.डीगेंद्र सिंह नेताम बताते हैं ज्योति का यह पहला प्रसव था मितानिन के सहयोग से ज्योति ने समय पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया । और उसकी सभी प्रसव पूर्व जांचे समय पर हो सकीं एवं अंततः उसकीसामान्य डिलीवरी करवाई गई ।वहीं खेमिन साहू के डिलीवरी केस में काफी जोखिम बढ गया था । रात के समय प्रसव पीड़ा शुरू हो गई थी। बच्चा उल्टा आना शुरू हो गया था । लेकिन टीम के कुशल अनुभव एवं कौशल के कारण उसकी भी सामान्य डिलीवरी करवाई गयी ।
संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने हेतु सरकार द्वारा जननी सुरक्षा योजना चलायी जा रही है जिसमें हितग्राहियों को 1400 रुपए की राशि दी जाती है । जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत भर्ती मरीजों को भोजन दवाइयां खून जांच एवं 102 माहतारी एक्सप्रेस की सुविधानिशुल्क उपलब्ध कराई जाती है ।
डॉ.नेताम कहते है केंद्र पर फिक्स डे कार्यक्रम में माहतारी लईका स्वास्थ्य दिवस माह के प्रथम बुधवार और तृतीय बुधवार को मनाया जाता है इस दौरान गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है । इसके अतिरिक्त प्रत्येक माह की 9 तारीख को हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाली महिलाओं की जांच और उपचार किया जाता है ।
1अप्रैल 2020 से आज तक हुए प्रसव







Comments are closed.