हे हारमोनियम!

   काश कि मैं तेरी भावनाओं को समझ पाता
इस बिखरे हुए साज को फिर से जोड़ पाता
खूब जख्म सहा तूने, हर एक उँगली का
काश कि तेरी टूटी हुई तरंगों को मैं समेट पाता
हे हारमोनियम! काश कि मैं तेरी भावनाओं को समझ पाता।

जब जब भी तुम पे उंगलियाँ पड़ती रही
हर गम को अकेली यूँ ही सहती रही
मत रो! तेरे बिना अधूरा हर शास्त्रीय संगीत
हर आघात के बाद पूजेंगे यही जीवन की रीत
हे हारमोनियम! काश कि मैं तेरी भावनाओं को समझ पाता।
इस बिखरी हुई सरगम को पुनः जोड़ पाता।

तेरे बिना हर संगीत है “अधूरा”
तू ही तो है जो हर काव्य को करता है पूरा
हो जाती है जब तुम्हारी किसी से सन्धि
मनोहर लगती है फिर तुम दोनों की जुगलबंदी
हर संगीत प्रेमी का गहरा है तुमसे नाता
हे हारमोनियम! काश कि तेरी भावनाओं को मैं समझ पाता।

भूल मत हर महफिल को सजाया है तुमने
अपनी सुरमयी धुन से सबके मन को लुभाया है तुमने
दर्द सहकर नया गीत रचाया है तुमने
हर संगीतकार को अपनी मंजिल तक पहुँचाया है तुमने
जुड़ जाता जब भी किसी से तुम्हारा नाता
जुदा होकर भी तुमसे जुदा हो नहीं पाता
हे हारमोनियम! काश कि मैं तेरी भावनाओं को समझ पाता।
इस बिखरे हुए साज को फिर से जोड़ पाता।

तू हर संगीतकार के आँखो का सुरमयी काजल है
सपनों की ऊँचाई तक ले जाये, तू वो बादल है
सुबह-शाम रियाज तू करवाये
तू भीड़ में हर संगीतज्ञ को एक अलग पहचान दिलाये
नहीं हो पाता तेरा हर किसी से भी राफ्ता
हे हारमोनियम! काश कि मैं तेरी भावनाओं को समझ पाता।

              इंजी. रमाकान्त श्रीवास
 कोरबा (छ .ग)

  • Related Posts

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत
    error: Content is protected !!