
तिल्दा नेवरा। आज वार्ड 18 स्थित सामुदायिक भवन में बनाये गए वैक्सिनेशन सेंटर में बड़ी संख्या में लोग पहुच रहे है। लोगों की लंबी कतारें वैक्सीनेशन को लेकर लोगों का उत्साह बयां कर रही है।
युवा सौरभ शर्मा ने भी आज वेक्सिनेशन करवाया। जिसके बाद उन्होंने सभी युवा भाई बहन जो 18 से 45 वर्ष के आयु के है उनसे टीकाकरण में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की। वही विनोद शर्मा और प्रशांत गुप्ता ने भी वेक्सिनेशन करवाने के बाद समाज के सभी वर्गों से कोरोना की इस लड़ाई में अपनी अपनी सहभागिता दिखाते हुए जल्द से जल्द टीकाकरण करवाने की अपील की।







Comments are closed.