हसदेव बांगो जल बिजलीघर ने रचा सर्वाधिक उत्पादन का कीर्तिमान-सीएम ने दी बधाई

रायपुर । 
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी के हसदेव बांगो जल विद्युत गृह ने माह अगस्त 2020 में 87.743 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन करअपने जीवन काल में सर्वाधिक मासिक विद्युत उत्पादन का कीर्तिमान रचा। साथ ही 98.278 प्रतिशत केपिसिटी यूटीलाइजेशन फैक्टर अर्जित किया, जो कि विगत 25 वर्षों के इतिहास में सीयूएफ होने की मिसाल है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पावर कंपनीज के चेयरमैन  सुब्रत साहू एवं जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक एनके बिजौरा सहित उनकी  टीम को बधाई दी। साथ ही कोरोनावायरस कोरोना संक्रमण काल में ऐसी उत्कृष्ट कार्यशैली को बनाए रखने के लिए प्रेरित भी किया।

पावर कंपनीज के चेयरमैन सुब्रत साहू ने इस अभूतपूर्व उपलब्धि का श्रेय हसदेव बांगो जल विद्युत गृह में सेवारत अधिकारियों कर्मचारियों की कर्तव्य निष्ठा और अथक परिश्रम को दिया। इसी क्रम में जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री बिजौरा ने बताया कि हंसदेव बांगो जल विद्युत गृह ने पूर्व में वर्ष 2011 के माह अक्टूबर में सर्वश्रेष्ठ कार्य निष्पत्ति का प्रदर्शन करते हुए 82.611मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन सहित 92.53प्रतिशत सीयूएफ दर्ज किया था। वर्तमान में कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जूझते हुए प्रतिकूल परिस्थितियों में भी कर्मियों ने अपनी उत्कृष्ट कार्य दक्षता के बूते पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए अधिकतम मासिक  विद्युत उत्पादन किया। साथ ही प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों में बनाए रखा है।
                          
विदित हो कि वर्ष 1994-95 में इस जल विद्युत गृह में 40, 40 मेगावाट क्षमता की तीन विद्युत इकाइयों की स्थापना की गई थी। तब से लेकर अब तक के अपने जीवन काल में इन ईकाईयों ने चालू वित्तीय वर्ष के माह अगस्त में अधिकतम मासिक विद्युत उत्पादन कर एक नई मिसाल को प्रदर्शित किया है। जनरेशन कंपनी की यह सबसे बड़ी जल विद्युत इकाई है। किफायती दर पर विद्युत उत्पादन के लिए देश के सर्वश्रेष्ठ जल विद्युत गृह होने का गौरव भी इसे  प्राप्त है।

  • Related Posts

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद
    error: Content is protected !!