
तिल्दा/नेवरा/अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन तिल्दा इकाई के द्वारा हरियाली तीज का उत्सव धूमधाम से मनाया गया सभी महिलाएं पारंपरिक परिधान में तैयार होकर आई थी । आयोजन स्थल पर बहुत से गेम खिलाए गए जो की कंगन, मेहंदी, बिंदी चुनरी पर आधारित थे । झूला झूलते हुए बारिश में गरमागरम व्यंजन का भी सब ने लुफ्त उठाया साथ ही सभी महिलाओं को एक एक पौधा गिफ्ट किया गया जिसे सभी ने अपनी निगरानी में देखभाल करने का संकल्प लिया श्रीमति नीलिमा अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल महिला सम्मेलन सामाजिक सेवा सहित नगर में अनेक आयोजन कर रहे है । समाजिक गतिविधियों के अलावा महिला समेलन के माध्य्म से समाज को जोड़ कर हिन्दू तीज त्योहार के अलावा अनेक पर्व में सक्रिय रहते है उन्होंने जानकारी देते हुय कहा कि अखिल भारतीय अग्रवाल समेलन तिल्दा नेवरा का कार्य निरन्तर चल रहा है तीज पर्व पर सभी को शुभकामनाये भी दी ।
आयोजन को पुष्पा अग्रवाल व मंजू अग्रवाल ने मिलकर आयोजित किया इस अवसर पर नीलम अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, ममता अग्रवाल, रायेखडा ममता, नीलकमल , रिंकू अग्रवाल संजू सिंघानिया, आशा कुसुम , अर्चना सुलिखा, सगीता, ममता सहित अग्रवाल समाज की महिलाएं उपस्थित रही







Comments are closed.