हम सभी को हर समय सावधान रहना चाहिए चाहे बैंक चाहे सड़क चाहे यात्रा पर कहीं पर भी हो- शरद चंद्रा

तिल्दा/ नेवरा/ ग्राम पंचायत भिभौरी में यातायात चौपाल सप्ताह के अंतर्गत तिल्दा नेवरा थाना के द्वारा छत्तीसगढ़ उत्थान समिति के सहयोग से मनाया गया । मुख्य वाक्ता के रूप में थाना प्रभारी श्री शरद चंद्रा जी ने ग्रामवासियों को यातायात से जुड़ी जानकारी व सावधानी के विभिन्न बारे में अवगत कराया। टी आई शरद चंद्र ने ऑनलाइन हो रहे ठगी का शिकार बैंक के द्वारा कॉल आने पर अपने बैंक जानकारी न देने की हिदायत दी तथा यातायात के नियमों का हर जगह पालन करने की अपील की सावधानी जीवन का सबसे बड़ा पहलू है टीआई ने बताया हम सभी को हर समय सावधान रहना चाहिए चाहे बैंक चाहे सड़क चाहे यात्रा पर कहीं पर भी हो हमें सावधान रहना चाहिए । तिल्दा पुलिस के द्वारा अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण जानकारी तथा आसपास में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जनमित्र तथा यातायात सप्ताह का आयोजन करता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहयोगी के रुप में युवा समाजसेवी संदीप वर्मा ने लोगों से अपील की सड़क पर चलते वक्त यातायात के नियमों का पालन करें स्वयं सुरक्षित रहें तथा परिवार को सुरक्षित रखें घर से निकलने पर अपने मोटरसाइकिल में हेलमेट रखें ताकि सड़क पर चलते वक्त हेलमेट लगा सके जिससे स्वयं सुरक्षित रहें। समाजसेवी संदीप वर्मा ने लोगों से यह भी कहा की पुलिस से बचने हेतु हेलमेट न रखें बल्कि अपने परिवार को तथा स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए उपयोग करें।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से गांव के सरपंच श्री खेलावन रूखमणी वर्मा, दुर्गेश साहु छत्तीसगढ़ उत्थान समिति संभाग संयोजक ,पूर्व सरपंच श्रीमती यशोदा वर्मा, उपसरपंच नरसीह वर्मा, पंच श्रीमती दुर्गा वर्मा ,श्रीमती प्रभा वर्मा,श्रीमती सुखवंतींन वर्मा , श्रवन वर्मा, डागेश्वर वर्मा, दिनेश बघेल, देवला सिन्हा, रूमो धीवर,ईश्वरी प्रसाद वर्मा द्वारिका वर्मा, जनक वर्मा, नारायण वर्मा, गोपी वर्मा,प्रकाश वर्मा, भानू देवांगन उपस्थित रहे। गांव के लोगों ने इस कार्यक्रम को बहुत ही लाभप्रद बताया तथा युवाओं‌ को इससे प्रेरणा मिलेगी ।

  • Related Posts

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    अंजनी कुमार साहू सीपत,,,,,7मार्च को सीआईएसएफ दिवस सप्ताह (03.03.2026 से 10.03.2026) के अंतर्गत सीआईएसएफ यूनिट एनटीपीसी सीपत द्वारा Dy. Commandant कपिल सुधाकर कामडी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में तिरंगा रैली…

    Read more

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

     कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर धू-धू कर जली चारपहिया वाहन,वाहन बना आग का गोला: शहर के व्यस्त अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ
    error: Content is protected !!