स्वर्गीय राजेश कश्यप की स्मृति में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन,फाइनल 11 जुलाई को

तिल्दा/ नेवरा/ स्व.राजेश कश्यप की स्मृति में फुटबाल क्लब बहेसर द्वारा 9 A फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन शासकीय हाई स्कूल बहेसर में जनपद पंचायत अध्यछ श्रीमति सुमन देवव्रत नायक एन एस यू आई के जिला उपाध्यछ अनिल सिंह थाना प्रभारी शरद चंद्रा ग्राम पंचायत बहेसर की सरपंच श्रीमती किरण सोहन वर्मा उपसरपंच नरेंद्र यादव की उपस्थिति में प्रारम्भ किया गयाश्रीमति सुमन देवव्रत नायक ने कहा की फुटबॉल भारत में लोकप्रिय हुई है तो उसके पीछे नागेंद्र प्रसाद सर्वाधिकारी का योगदान है । इन्हें भारतीय फुटबॉल का जनक भी कहा जाता है । सबसे पहले भारत में स्कूल के मैदानों में इस खेल की शुरुआत की गई । नागेंद्र प्रसाद ने फुटबॉल को बढ़ाने में पूरा योगदान दिया इन्होंने बॉयज क्लब बनाया । 1880 तक कोलकाता में कई फुटबॉल क्लब बन गए थे जिनके बनने में नागेंद्र प्रसाद जी का पूरा हाथ है और आज भारत में फुटबॉल को तवज्जो मिली है । ग्राम पंचायत बहेसर की सरपंच श्रीमती किरण सोहन वर्मा ने कहा की फुटबॉल एक अच्छा खेल है, जो विभिन्न पहलुओं से, जैसे- शारीरिक, सामाजिक, बौद्धिक और वित्तीय रुप से खिलाड़ियों को लाभ पहुँचाता है। यह खिलाड़ियों की राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर समाज में एक अलग पहचान बनाता है। शारीरिक और मानसिक तंदरुस्ती पाने के लिए बच्चों को घर के साथ ही स्कूल में भी फुटबॉल खेलने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।थाना प्रभारी शरद चंद्रा ने कहा की फुटबॉल एक अत्यंत प्रसिद्ध खेल है, जो दुनिया भर के लोगों का ध्यान आकर्षित करता है। यह लोगों को तनाव से राहत पाने के लिए मदद करता है, अनुशासन और टीम के साथ कार्य करना सिखाता है और साथ ही खिलाड़ियों और प्रशंसकों में तंदरुस्ती लाता है। यह अधिक रुचि, खुशी और आश्चर्य का खेल है। यह पैर के साथ एक गेंद को ठोकर मारकर खेला जाता है, इसलिए फुटबॉल का खेल कहा जाता है। बहेसर में आज पहले दिन प्रथम मैच को एफ सी बी बहेसर ने 5 -0 से दूसरे मैच को बी एम वाई चरोदा ने 2 -0 से ‘’मुंगेशर ने 2 -0 से ‘’भाटापारा ने 2 -0 से [भारतीयन ने 3-2से ;एवं अंतिम मैच को बलौदाबाजार ने 4 -0 से जीत हासिल किया मैच के रेफरी संतोष कश्यप ईश्वर प्रसाद और संतोष मानिकपुरी रहे आयोजक समिति ने बताया की फाइनल मैच 11 जुलाई को होगा उसके बाद जितने वाले टीम को पुरुस्कार वितरण विधायक प्रमोद शर्मा पूर्व नगरपालिका अध्यछ महेश अग्रवाल एवं अन्य सम्माननीय अतिथियों की उपस्थिति में सम्पन्न होगा ।

  • Related Posts

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    अंजनी कुमार साहू सीपत,,,,,7मार्च को सीआईएसएफ दिवस सप्ताह (03.03.2026 से 10.03.2026) के अंतर्गत सीआईएसएफ यूनिट एनटीपीसी सीपत द्वारा Dy. Commandant कपिल सुधाकर कामडी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में तिरंगा रैली…

    Read more

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

     कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर धू-धू कर जली चारपहिया वाहन,वाहन बना आग का गोला: शहर के व्यस्त अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ
    error: Content is protected !!