स्थानांतरण के एक वर्ष पश्चात भी भार मुक्त नही यथा स्थान जमी हुई है पर्यावेक्षक- महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा के पाली परियोजना का मामला

कोरबा (पाली) यह मामला आए दिन सुर्खियों में रहने वाले महिला एवं बाल विकास विभाग का है चाहे वह सुखा राशन ,रेडी टू इट या भवन पुताई का मामला हो उन सब में गड़बड़ी के चलते यह विभाग हमेशा सुर्खियों में रहा है वर्तमान में ऐसा ही एक मामला महिला बाल विकास विभाग कार्यालय पाली का सामने आया हैं इसमें पाली कार्यलय की एक पर्यवेक्षक सुश्री जयंती कुजूर जिनका लगभग 1 वर्ष पूर्व स्थानांतरण हो चुका है इसके बावजूद ये आज तक पाली कार्यालय में ही डटी हुई है
जानकारी के अनुसार महिला बाल विकास कार्यालय पाली की पर्यवेक्षक सुश्री जयंती कुजूर जिनको सेक्टर मक्खनपुर का प्रभार दिया गया है आज दिनांक तक शासन के बार-बार निर्देशित करने के बावजूद भी भार मुक्त नहीं किया गया है मामले के पीछे कारण क्या है समझ से परे है सुश्रीजयंती कुजूर काफी लंबे समय से पाली कार्यालय में पर्यवेक्षक के पद पर सदस्य हैं जिनको 2014 में शासन के द्वारा स्थानांतरण कर कुनकुरी भेजा गया था किंतु वर्ष 2018 में इनके द्वारा अपना स्थानांतरण पुनः पाली करा लिया गया
इसके पश्चात 8/ 11/ 2019 को छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग रायपुर के आदेश से एकीकृत बाल विकास परियोजना पाली जिला कोरबा से एकीकृत बाल विकास परियोजना कुंडा जिला कबीरधाम छत्तीसगढ़ इनका स्थानांतरण किया गया था जिसके पश्चात सुश्री जयंती कुजूर को दिनांक 11-11-2019 कोस्थान्तरित स्थान हेतु हेतु भार मुक्त किया गया
किंतु इनके द्वारा माननीय उच्च न्यालय बिलासपुर में दिनांक18/11/2019को पिटीशन दायर कर स्टे लगा कर स्थानांतरण को रोका गया जिसके पश्चात पारित स्थगन आदेश के आधार पर दिनांक 14/11/ 2019 को जिला कार्यालय कोरबा में पुनः जॉइनिंग किया गया !
इसके पश्चात छत्तीसगढ़ शासन महिला बाल विकास विभाग रायपुर के द्वारा पत्र के माध्यम से सुश्री जयंती कुजूर पर्यवेक्षक को प्रकरण के निराकरण व सुनवाई हेतु दिनांक 9/12 2019 को नियत की गई थी इसके पश्चात सूश्री जयंती कुजूर के द्वारा प्रस्तुत अभ्यावेदन को अमान्य कर निरस्त कर दिया गया एवं स्थानांतरित स्थान एकीकृत बाल विकास परियोजना कुंडा जिला कबीरधाम में कार्य ग्रहण करने के हेतु आदेशित किया गया किंतु अब तक महिला एवं बाल विकास कार्यालय पाली के परियोजना अधिकारी के द्वारा इनको भार मुक्त ना करना और स्थानांतरण के बावजूद मखनपुर सेक्टर का प्रभार में इनका डटे रहना समझ से परे है आखिर क्यों संबंधित विभाग विभाग के अधिकारी उन्हें भार मुक्त करने से डरते हैं और इस विषय पर जब परियोजना अधिकारी से चर्चा की गई तो उन्होंने पत्र के माध्यम से सुश्री जयंती कुजूर को भार मुक्त करने का उचित मार्गदर्शन उच्च अधिकारियों से मांगने की बात कही जबकि परियोजना अधिकारी चाहे तो स्वयं इतने सक्षम हैं कि उन्हें भार मुक्त कर सकते हैं इसके लिए उन्हें किसी से मार्गदर्शन की आवश्यकता की जरूरत नहीं है और सोचने वाली बात यह भी है कि इस बीच पाली कार्यालय में कई परियोजना अधिकारी आये किन्तु किसी के द्वारा इन्हें भार मुक्त न कर पाना कहि उनकी मजबूरी ,या कोई दबाब या कोई भ्रस्टाचार का खेल तो नही फिलहाल देखना है यह है कि इतना कुछ होने के बावजूद उनका स्थानांतरण हो पाता है या पूर्ववत सुश्री जयंती कुजूर यहीं डटी रहती हैं।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!