
तिल्दा/नेवरा/ नगर पालिका परिषद के क्षेत्र में अब स्ट्रीट लाइट खराब होती है तो उसे तुरंत ही ठीक कर दिया जाएगा। जिसके लिए पालिका ने स्काइ लिफ्ट खरीद ली है।बुधवार को नगर पालिका तिल्दा में आई नई स्काइलिफ्ट का कांग्रेसी नेता गुरु खुशवंत साहब और सी,एम,ओ जी.डी डहरिया ने पूजा अर्चना कर उद्घाटन कर लिफ्ट को विधुत कर्मचारियों को सौंप दिया गया।
सीएमओ ने कहां कि नगर पालिका परिषद में अब पथ प्रकाश में कोई भी खराबी आने पर उसे तत्काल ठीक किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि नगर में स्काइ लिफ्ट न होने के कारण पथ प्रकाश के लिए लगाए गए साधन जब एक बार खराब हो जाते थे तो उन्हें सही करने के लिए नगर पालिका कर्मचारियों को भारी मशक्कत करनी पड़ती थी। ऐसी स्थिति में लाइट सुधारने में एक-दो दिन का वक्त लग जाता था।पालिका कर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर विद्युत पोल पर चढ़कर स्ट्रीट लाइटों को ठीक किया करते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा पालिका ने स्काइ लिफ्ट खरीद ली है अब लाइट खराब होगी तो गाड़ी सहित स्ट्रीट लाइट खराब होने पर तुरंत ही सही करने पहुंच जाएगी। इस मौके पर कांग्रेस के शहर अध्यक्ष एवं पार्षद देवा दास टंडन.सोनू मारकंडे. कांग्रेसी नेता ओम ठाकुर .नगर पालिका के कर्मचारी एवं ठेकेदारों मौजूद थे।







Comments are closed.