स्टेट लेवल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 28 फरवरी को ओपन थिएटर घंटाघर में आयोजित

                                  कोरबा/"राष्ट्रीय वन्देमातरम" राष्ट्र प्रथम अभियान - भारत जनशक्ति संगठन , भारत युवाशक्ति संगठन जिला इकाई कोरबा तथा भारत योग शक्ति परिषद प्रदेश इकाई  के तत्वावधान में दिनाँक 28 फरवरी 2021 को समय- अपरान्ह 4 बजे , स्थान- ओपन थियेटर , घंटाघर कोरबा में  "स्टेट लेवल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप" -2021 आयोजित किया जा रहा हैं । प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने एवं युवाओं को नशे से दूर करने तथा शरीर सौष्ठव एवं फ़िटनेस के प्रति आकर्षित करने के दृष्टिकोण से ऊर्जाधानी कोरबा  में "स्टेट लेवल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप"-2021 का आयोजन "राष्ट्रीय वन्देमातरम" - राष्ट्र प्रथम अभियान , भारत जनशक्ति संगठन , भारत युवाशक्ति संगठन , भारत योग शक्ति परिषद छत्तीसगढ़ इकाई  द्वारा छत्तीसगढ़ बॉडी बिल्डर एसोसिएशन के टेक्निकल सपोर्ट से आयोजित किया जा रहा हैं । राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता वेट केटेगरी में आयोजित की जावेगी, जिसमें 55 से 60 किलोग्राम,60 से 65, 65 से 70, 70 से 75, 75 से 80, 80 से 85, 85 से 90 तथा 90 से ऊपर के वजन वर्ग में आयोजित होगी । राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ बॉडी बिल्डर एसोसिएशन के टेक्निकल टीम तथा निर्णायक मंडल के सदस्य सम्मिलित होंगे । प्रतियोगिता में कोरबा डिस्ट्रिक्ट बॉडी बिल्डर एसोसिएशन के सेक्रेटरी एवं नेशनल लेवल जज सुमित विश्वास एवं बॉडी बिल्डिंग के नेशनल लेवल जज मधुर कुमार साहू उपस्थित होंगे ।  राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के इच्छुक युवा खिलाड़ी  एवं प्रतिभागी मोबाइल नंबर 81200-90331 , 91099-24181 में सम्पर्क करके अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं । प्रतियोगिता को सफल बनाने में देवराज सिंह राठौर , अनुराग रॉय, भोलाराम केंवट, प्रतीक शर्मा , रौनक बनर्जी, सौरभ सिंह , मुकेश कुमार चौहान, संतोष सारथी, नरेंद्र राठौर, बालकृष्ण रॉय, अनुराग श्रीवास, भूपेंद्र दीप, उज्जवल दीप, रमेश महंत, राजेश्वर महंत, कुश शर्मा, जितेंद्र सिंह राजपूत , अजीत सिंह आदि सदस्यगण सक्रिय हैं।
  • Related Posts

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया…

    Read more

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    ‌ बिलासपुर जिले के बरतोरी मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा को नया कोषाध्यक्ष मिल गया है। युवा कार्यकर्ता मनीष कौशिक को बरतोरी मंडल भाजपा युवा मोर्चा का कोषाध्यक्ष नियुक्त…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना
    error: Content is protected !!