
बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ सरकार की निलंबित उप सचिव जेल में बंद सौम्या चौरसिया ने जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। जस्टिस सचिन सिंह राजपूत की बेंच ने मामले की सुनवाई से इनकार कर दिया है। अब यह किसी दूसरे बेंच में रेफर किया जाएगा।
ज्ञात हो कि प्रवर्तन निदेशालय ने कोयला दलाली, अवैध वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर प्रदेश में कई जगह छापेमारी की थी, जिनमें चौरसिया और उनके संबंधियों के भी ठिकाने शामिल थे। बाद में चौरसिया को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। वह बीते 2 दिसंबर से 14 दिसंबर तक ईडी की हिरासत में थी। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया था। तब से लेकर वे जेल में बंद हैं। रायपुर की विशेष अदालत में उनकी जमानत अर्जी खारिज हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट की शरण ली। मामला सोमवार को जस्टिस राजपूत की सिंगल बेंच में रखा गया था। उन्होंने इस पर सुनवाई से इनकार कर दिया। अब चीफ जस्टिस इसे किसी दूसरे बेंच को भेज सकते हैं। अगली सुनवाई की तारीख अभी तय नहीं हुई है।









Comments are closed.