सुशांत सिंह राजपूत के कुक का खुलासा- जब से नौकरी शुरू की, उन्हें गांजा पीते हुए देखा

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में तीन एजेंसियां- CBI, ED और NCB जांच कर रही हैं. इस केस में मुख्य आरोपी सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से NCB आज (रविवार) पूछताछ कर रही है. वहीं, रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा और कुक दीपेश सावंत को गिरफ्तार करने के बाद NCB ने कस्टडी में लिया है. उनसे पूछताछ जारी है. इस दौरान दीपेश ने NCB को बताया कि उसने सितंबर 2018 में सुशांत को मारिजुआना (गांजा) पीते हुए देखा था.

दीपेश सावंत ने पूछताछ में बताया कि उसने कभी सुशांत के लिए गांजा नहीं खरीदा लेकिन स्टाफ का एक अन्य सदस्य ऋषिकेश पवार एक्टर के लिए नशे का सामान लेकर आता था. सावंत ने यह भी बताया कि एक अन्य शख्स जिसका नाम अब्बास खालोई है, सुशांत के लिए गांजा और चरस तैयार करता था और उनके साथ पीता था.

सावंत ने अपने बयान में कहा, ‘मैंने आपको बताया कि मैंने सितंबर 2018 में उनके वहां नौकरी शुरू की थी. जॉइन करने के 2-3 दिन बाद मैंने उन्हें (सुशांत सिंह राजपूत) गांजा और चरस पीते हुए देखा. एक दिन मैंने अशोक भाई से पूछा कि क्या सुशांत सर चरस पीते हैं, तो उसने कहा कि हां पीते हैं. उसने मुझे बताया कि करन, मुझे उसका पूरा नाम नहीं मालूम है, उसने पहली बार सुशांत सर को गांजा या चरस पीने को दिया था.’

दीपेश ने आगे कहा, ‘अपनी नौकरी के दौरान मैं कभी सुशांत सर के लिए गांजा लेकर नहीं आया लेकिन हमारा एक साथी ऋषिकेश पवार सुशांत सर के लिए गांजा लेकर आया करता था.’ बता दें कि सुशांत मामले में ड्रग्स एंगल को लेकर NCB अभी तक कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. शौविक, सैमुअल और दीपेश सावंत 9 सितंबर तक NCB की रिमांड में रहेंगे. जांच एजेंसी आज रिया से पूछताछ कर रही है.

  • Related Posts

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    कोरबा, जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी…

    Read more

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य
    error: Content is protected !!