सुप्रसिद्ध डॉक्टर मंजुला साहू बता रही है-

“वर्क फ़्रॉम होम से परेशानियां और बचाव”

कोरोना काल में लॉकडाउन के कारण सभी लोग वर्क फ़्रॉम होम कर रहे है ।प्रारंभ में तो सभी को काफ़ी अच्छा महसूस हो रहा था ,परंतु अब इससे होने वाली परेशानियाँ सामने आने लगी है ।
घर से कार्य करने का अभिप्राय है पूरे समय स्क्रीन के सामने बैठे रहना ।इससे निम्नांकित समस्याएँ आ रही है …
१- लगातार स्क्रीन देखने से ऑंखो में शुष्कता आ जाती है ।इससे ऑंखो में पानी आना और थकावट लगने की शिकायत होती है ।कई बार खुजली भी होने लगती है ।
उपाय – .. हर आधे घंटे में स्क्रीन से ऑंखें
हटाकर उन्हें झपकाइये ।इससे ऑंसू के बनने की प्रक्रिया तेज होगी और सूखापन नही होगा ।
… ऑंखो को बंद करके हथेली से ढाँक लीजिये ।थकावट दूर होगी ।
…बाज़ार में कई नामों से आर्टीफीशियल टियर उपलब्ध है ।दिन में दो बार दो दो बूँद दोनो ऑंखों मे डालिये ।
२- ऑंखों के नीचे काले घेरे आना …
लगातार काम करने के कारण नींद पूरी नही हो पाती ।इससे ऑंखो के नीचे काले घेरे आने लगते है ।
उपाय ….दोपहर को खाना खाने के बाद पंद्रह मिनिट का ब्रेक लीजिये ।लेट जाइये और ऑंखों पर खीरे की फाँक ,कच्चे आलू की फॉंख या उपयोग कर लिये गये टी बैग्स ऑंखों पर रखिये ।थकान भी दूर होगी और काले घेरे भी ।
रात को आठ घंटे की पूरी नींद लेने की कोशिश करिये ।
बी काम्प्लेक्स की एक टेबलेट रोज लीजिये ।
हरी सब्ज़ी और फल खाने मे शामिल करिये ।
३- लगातार बैठे रहने से पीठ मे दर्द हो जाता है ।
उपाय …हर एक घंटे के बाद उठकर पॉंच मिनिट टहलिये ।
सोते समय कुछ देर पीठ के बल लेटिये ।
४- खान पान का गड़बड़ होना ।यह समस्या मुख्यतः उन लोगो को आ रही है जो अकेले रह रहे है या जिन्हें खाना बनाने का समय नही मिल पा रहा है ।
उपाय …सही खाने का यूँ तो कोई विकल्प नही है ।समय को एडजेस्ट करके पूरी डाइट लेना बहुत ज़रूरी है ।फिर भी आप निम्नलिखित उपाय अपना सकते है
..फल काट कर रख लीजिये ।काम करते करते इनका सेवन करते रहिये ।
..मिलेजुले सूखे मेवे पास मे रखिये । काम करते करते इनका सेवन करते रहिये ।भरपूर ऊर्जा मिलेगी और शरीर व दिमाग दोनो स्वस्थ रहेंगे ।
५- कार्यालय मे तो किसी ना किसी से बात होती रहती है परंतु अभी अकेलापन लगता है ।
उपाय ….जब भी समय मिले अपने घरवालों,रिश्तेदारों,दोस्तों से बात करिये ।
गाने सुनिये ।हो सके तो गुनगुनाइये भी ।
६- लगातार स्क्रीन देखने और खानपान की गड़बड़ी होने से एसिडिटि होने लगती है ।इससे पेट में जलन ,उल्टी ,सिर का भारी होना आदि होता है ।
उपाय …थोड़ी थोड़ी देर मे कुछ खायें ।
अपने दिनभर के खाने को दो की जगह चार या छ: बार मे बॉट ले ।
आइसक्रीम,ठंडा दूध आदि ले ।
मीठा जरूर खायें ।ये दिमाग को सीधे ऊर्जा देता है ।थकान को दूर रखता है ।डार्क चॉकलेट्स भी तन और मन दोनो को स्वस्थ रखती है ।मूड भी अच्छा रखती है ।
घर में बंद बंद मत रहिये ।रात को थोडा बाहर टहलिये ।
इन उपायों को अपनाइये और लॉकडाउन के समय को आनंदोत्सव मे बदल डालिये ।

डॉक्टर मंजुला साहू ।
कोरबा पश्चिम ।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!