सुकमा में मुठभेड़: 5 नक्सली गिरफ्तार, कई घायल घटनास्थल की सर्चिंग जारी

फाईल फोटो

जगदलपुर / छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर के सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है. पुलिस की ओर से की गई गोलीबारी में कई नक्सली घायल हुए हैं, वहीं 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है. अभी पुलिस की सर्चिंग जारी है.

सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि गुरुवार को सूचना मिली कि नक्सलियों की कोंटा एरिया कमेटी की टीम एर्राबोर थाना अंतर्गत ग्राम कोत्तालेंड्रा जंगल के पास उपस्थित है. नक्सली नेशनल हाइवे-30 पर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए आने वाली है. इस सूचना के आधार पर थाना प्रभारी एर्राबोर निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह व थाना प्रभारी कोंटा निरीक्षक शिवानंद सिंह के नेतृत्व में दोनो थानों और डीआरजी के बल को नक्सलियोें द्वारा घटना को अंजाम देने से रोकने के लिये नक्सल अभियान पर कोत्तालेंड्रा के जंगलों में सर्चिंग के लिए रवाना किया गया था.

एसपी शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान लगभग 11.30 बजे कोत्तालेंड्रा के जंगल में नक्सलियों की कोंटा एरिया कमेटी की टीम के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ शुरू हो गई. मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा की गई बहादुरीपूर्ण जवाबी कार्यवाही से नक्सलियों के हौसले पस्त हो गए और वे जंगल-झाड़ी का आड़ लेकर भाग गए.

इस दौरान घटना स्थल पर सुरक्षा बलों को पांच नक्सलियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई है. इसके अलावा 04-05 नक्सलियों के घायल होने की संभावना है, जिन्हें उनके साथी अपने साथ लेकर भाग गए. एसपी ने बताया कि अभी घटनास्थल की सर्चिंग जारी है. इस घटना के संबंध में थाना एर्राबोर में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.

  • Related Posts

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    (बिलासपुर) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिलासपुर में एक विशेष आध्यात्मिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन सेजवानी के…

    Read more

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा। जिले के हरदीबाजार थाना अंतर्गत गुमिया के पास भारतमाला रोड पर शनिवार को दोपहर सड़क हादसे में कोरबा का एक बड़े व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया जहां…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त
    error: Content is protected !!