सीएमएचओ ने ली वर्चुअल क्लास मासिक धर्म की भ्रांतियों को किया दूर


रायपुर । मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा वर्चुअल क्लास का आयोजन किया गया। वर्चुअल क्लास में सीएमएचओ ने एएनएम, मितानिन और महिला एवं बाल विकास की आंगनबाडी कार्यकर्ता को मासिक धर्म के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करने और मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान देने के लिये किशोरियों को कैसे जागरुक करें के बारे में बताया गया ।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनीष मेजरवार एवं आरएमएनसीएच कंसलटेंट डॉ. रंजना गायकवाड द्वारा मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर प्रतिभागियों को किशोरियों और महिलाओं को नियमित जागरूक करते रहने को कहा गया । साथ ही नैपकिन पैड के सुनियोजित निष्पादन का तरीका भी बताया गया।
वर्चुअल क्लास की जानकारी देते हुए जिला मातृत्व स्वास्थ्य इकाई की नोडल अधिकारी डॉ.स्मृति देवांगन ने बताया ‘’ महिलाओं के शरीर में हार्मोन्स के स्तर में होने वाले चक्रीय बदलावों के कारण प्रत्येक महीने नियमित रूप से गर्भाशय से होने वाले रक्त और अंदरूनी परत के स्राव को मासिक धर्म कहा जाता हैं । इसी विषय पर सीएमएचओ ने एएनएम मितानिन और महिला एवं बाल विकास की आंगनबाडी कार्यकर्ता को मासिक धर्म के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करने और मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता को लेकर किशोरियों को जागरुक करने के लिये वर्चुअल क्लास का आयोजन किया गया ।‘’
“वर्चुअल क्लास में उन्होंने कहा मासिक चक्र 28 दिन का होना चाहिए और रक्तस्राव की अवधि 5 दिन होनी चाहिए- सामान्यतः मासिक चक्र 28 से 30 दिन का होता है और रक्तस्राव की अवधि 3 से 5 दिन की होती है। यह प्रक्रिया शारीरिक संरचना, खानपान, जीवनशैली, एवं होर्मोन्स के स्तर के अनुसार यह अलग अलग भी हो सकती है।20 से 35 दिन तक और रक्तस्राव की अवधि 2 से 7 दिन तक भी बिल्कुल सामान्य है।“
स्वास्थ्य विभाग की कृतिका बघेल और पार्वती साहू ने पूछा कि मासिक धर्म के दौरान व्यायाम किया जा सकता है, बाल नहीं धोना, स्नान नहीं करना है । रक्त स्राव का गंदा होना । अचार खराब होना । रसोई में प्रवेश नहीं करना जैसी सामाजिक धारणाएं हैं इसके लिए क्या करना चाहिए ।
प्रश्नों के उत्तर में सीएमएचओ डॉ.बघेल ने कहा,“ज्यादातर महिलाएं इस दौरान व्यायाम नहीं करती है रोजमर्रा के कामों के कारण सिर दर्द हो सकता है जबकि इस दौरान हल्का व्यायाम करने चलने फिरने से शरीर मैं खून का संचार और ऑक्सीजन का प्रवाह सुचारू रहता है पेट दर्द जैसी समस्या से निजात मिलती है इसलिए अपना सामान्य नियमित कार्य करते रहना चाहिए । इन दिनों में शारीरिक स्वच्छता को लेकर और सजग रहना चाहिए अन्यथा संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। मासिक के दौरान होने वाला रक्तस्राव भी सामान्य रक्त की तरह ही होता है। इसलिए 4 से 6 घंटे के नियमित अंतराल पर पैड बदलते रहना चाहिए। स्त्री के अचार छूने पर उसके हाथों से प्रवेश करके अचारखराब कर देगा। यह केवल मिथ्क है और कुछ नही। इस दौरान वे अपवित्र हैं इस कारण उनका भोजन सामग्री छूना वर्जित हैं जबकि ऐसा कुछ नहीं है। ईश्वर ने स्त्री की शारीरिक संरचना इस तरह ही बनाई है। ऐसे में भगवान उससे भला कैसे रुष्ट हो सकते हैं”।

वहीं आंगनबाडी कार्यकर्ता प्रतिमा गजभिए ने पूछा किखट्टी एवं तली भुनी चीजें ना खाना मासिक धर्म में एक भ्रांति है ।के उत्तर में डॉ.बघेल ने कहा,“खट्टी एवं तली भुनी चीजें ना खाना इसका मासिक धर्म से कोई संबंध नहीं हैपरहेज करने सेगैस बनने की समस्या से बचा जा सकता है। रक्तस्राव से थकान व कमजोरी महसूस करती हैं या मासिक धर्म में रक्तस्राव की मात्रा बहुत कम होती है। अगर नियमित व्यायाम और आयरन युक्त आहार लिया जाए तो इसमें राहत मिलती है। ‘’

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!