
कोरबा। सिंधी समाज द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी विश्व के सबसे बडे लोकतंत्र का पर्व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को सिंधु भवन मे ध्वजारोहण कर मनाया।
कार्यक्रम का आरंभ पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के अध्यक्ष श्री कंवरलाल मनवानी जी ने भारत माता के फोटो पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया। उपरांत ध्वजारोहण. किया गया जिसमें समाज के बच्चों ने राष्ट्रगान किया।
सभा को श्री कंवरलाल मनवानी, श्री महेश भावनानी, श्री किशनचंद दावडा, श्री आनंदराम बुधवानी, श्री भाई साहब (नारायण दास जग्यासी) वरिष्ठ पत्रकार श्री सुरेश चंद्र रोहरा ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन नरेश जगवानी एवँ संकलन राजकुमार गनवानी ने किया। कार्यक्रम मे सहयोगी संगठनों के अध्यक्ष गण पदाधिकारी गण ,पूज्य सिंधी पंचायत के पदाधिकारी गणो के साथ सम्मानित सदस्यों महिलाओं ने अपनी उपस्थिति प्रदान की।
कार्यक्रम मे बनवारीलाल पाहूजा, रमेश जग्यासी, सागर छाबड़ा, सुरज जगवानी ने अपना विशेष सहयोग प्रदान किया ।









Comments are closed.