
कोरबा ।10 अप्रैल 1967 को सिंधी भाषा को भारत की संवैधानिक भाषा के रुप मे मान्यता दी गई।
10 अप्रैल को विश्व के समस्त सिंधी भाई सिंधी भाषा दिवस मनाते हैं। सिंधी सामाजिक संस्थाऐ अनेक कार्यक्रम आयोजित करती हैं।
शनिवार को पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा द्वारा कोरोना संक्रमण की महामारी से कैसे बचाव हो इस. हेतू मास्क बांटकर सेनेट्राईज कर आम जनता को जागरूक किया गया । कोरोना को देखते हुए पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा में झूलेलाल जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सीमित कर दिया है । इस बार पंचायत झूलेलाल जयंती पर जुलूस व रैली नहीं निकालेगा बल्कि लोगों को कोरोनावायरस से बचाव के लिए जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जाएग पूज्य सिंधी पंचायत के पदाधिकारियों ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने मास्क पहनने वैक्सीनेशन के लिए आगे आने का आह्वान किया । इसमें समाज के अध्यक्ष कवर राम मनमानी, परसराम रामानी, चंदर कोटवानी, किशन दावड़ा, सुनील गिडवानी, बच्चूलाल मखवानी, बनवारी पाहूजा, रवि लालवानी, नरेश जगवानी, परसराम रोहरा, टेकचंद रामानी, वीरू बजाज, व सभी वरिष्ठ लोग सम्मिलित हुए ।







Comments are closed.