
तिल्दा नेवरा/ गौरतलब है कि नेवरा के वार्ड नंबर 11 मे तहसील साहू संघ तिल्दा नेवरा का वर्षो पुराना छात्रावास स्थापित है। जिसके ठीक सामने ही ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। जो कि कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकता है। जिससे भारी जान माल की हानी पहुंच सकती है। अतः समस्त तहसील साहू संघ तिल्दा , नेवरा इकाई साहू समाज एवं 11 नं वार्डवासी आदि। सभी मील कर नगर पालिका व विद्युत विभाग से अपील करते हैं। इसे यहां से जल्द से जल्द हटा कर अन्यत्र स्थानांतरित किया जाय। ग़ौरतलब हो कि नेवरा के वार्ड नं 11 मे तहसील साहू संघ का छात्रावास है , जिसके गेट के सामने ही ट्रांसफर लगा हुआ है। जो कि रोड से ही लगभग तीन फीट के महज दुरी पर ही है। यह भी ज्ञात हो कि रोड बनाने के बाद इस रास्ते पर छोटी व भारी वाहनो का आवागमन बढ गया है। जो की ट्रांसफर के करीब से होकर गुजरती है। इससे कभी भी बडा हादसा होने की संभावना बहुत है। वही दुसरी दुर्घटना का कारण ट्रांसफर से लगा पेड है। जो दिन ब दिन बढते हुए। ट्रांसफर से सीधे लिपटते जा रहा है। इससे कभी भी करेंट पेड पर भी और ट्रांसफर मे शार्ट सर्किट से बडी दुर्घटना का संभावना है। आपको यह भी अवगत हो कि इस ट्रांसफर के पास साहु छात्रावास पर बाल आश्रम संस्थान के द्वारा स्कूल भी लगाया जाता है। हालांकि अभी पिछले दो वर्षों से कोरोना के कारण बंद है। स्कूल अवधी मे बच्चे खेलते रहते हैं। वही मुहल्ले की महिलाएं पानी भी भरने के लिए आती है। जिसके कारण भीड लगी रहती है। इसके अलावा तहसील साहू संघ तिल्दा नेवरा का छात्रावास होने के कारण भवन में आये दिन समाजिक बैठके, आयोजन एवं शादि, छट्ठी, मरनी हरनी आदि। व सभी अनिवार्य संस्कार सभी जाति धर्मो के इसी भवन मे ही निपटाये जाते हैं। इन सभी बातों को ध्यान मे रखते हुए । तहसील साहू संघ तिल्दा के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार साहू, उपाध्यक्ष शत्रुहन प्रसाद साहू , महिला उपाध्यक्ष श्रीमती बिनेश्वरी साहू , सचिव मनी राम साहू , तुलेश्वर साहू , जगदीश साहू, तुलाराम साहू , मीडिया प्रभारी विरेन्द्र साहू एवं नेवरा शहर इकाई के अध्यक्ष पोषण साहू,, मनोहर साहू , त्रिलोचन साहू, बाजार लाल साहू , मोहन साहू , खोरबाहरा साहू, दशरथ साहू, भूपेंद्र साहू, शेखर साहू के अलावा वार्डवासीयो ने इस दुर्घटना जन्य ट्रांसफार्मर को जल्द से जल्द हटाने की मांग नगर प्रशासन, व विद्युत विभाग से सभी प्रिंट मीडिया , इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से करती हैं।

नगरपालिका रेती को नाली मे रखा है, जिससे नाली जाम की स्थिति है यह भी अवगत हो कि ठीक इसी जगह पर जहां नाली जाती है। वही पर नगर पालिका द्वारा सडक निर्माण के लिए रेती गिट्टी मंगाया गया था। जिसका निर्माण कार्य लग भग पुरा होगया है।बची मटेरियल रेती, गिट्टी आदि नाली मे ही लग भग महीने भर से पडा है। जिसके कारण बरसात का पानी निकल नही पा रहा है। इस पर भी वार्ड 11 के लोगो ने नगर प्रशासन से जल्द हटवाने की मांग कर बारीश मे सही व्यवस्था पानी निकासी का करने की अपील करते है।
इन सब बातो से नगरपालिका एवं बिजली विभाग की बडी लापरवाही व गैरजिम्मेदार रवैये को उजागर करती है। अत नगरवासियों ने इन सब त्रुटियों, अव्यवस्थाओं को सुधार कर समय समय पर जांच व निरिक्षण करने की अपील की है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी व बी जे पी के पार्षद प्रत्याशी रह चुके विरेंद्र साहू ने दिया।








Comments are closed.