सार्वजनिक उद्योगों को निजी हाथों में जाने से बचाना होगा, कांग्रेस को मजबूत करें : डॉ. महंत


■ श्रमिक संगठन सीटू के पदाधिकारियों से नेता प्रतिपक्ष ने की मुलाकात ■

कोरबा/ लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कांग्रेस को मजबूती के साथ केन्द्र में सरकार बनाने के लिए अपना अभियान जारी रखते हुए श्रमिक संगठन सीटू के पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनकी बैठक ली। देश के सभी वामपंथी दल इंडिया गंठबंधन में शामिल हैं और केन्द्र की मौजूदा सरकार के द्वारा संविधान, लोकतंत्र व सार्वजनिक उद्योगों को संकट से बचाने के लिए लगातार संघर्षरत हंै।
डॉ. महंत ने कहा कि हर बार के चुनावों से कुछ अलग यह चुनाव निर्णायक साबित होने वाला है जो देश की दिशा और दशा को बदलेगा। पिछले 10 वर्षों में देश को मनमाने तरीके से संचालित किया जाता रहा है। बहुमत का बेजा इस्तेमाल कर निर्णय थोपे जाते रहे और जब विरोध हुआ तो सदन में विपक्ष को निलंबित कर दिया गया। इस तरह की मनमानी आगे और बढऩे न पाए। देश के लाभकारी उद्योगों की स्थापना कांग्रेस शासन काल में हुई और लाभ वाले उद्योगों को भी भाजपा की सरकार ने चंद उद्योगपतियों के हाथों बेच दिया। आज मजदूर संगठनों के साथ-साथ मजदूर भी शोषित और पीडि़त है। भाजपा विपक्ष विहिन संसद की कल्पना कर रहा है और उसने किसानों के जीवन के लिए महत्वपूर्ण किसान बिल और 29 श्रम कानूनों को खत्म कर श्रम संहिता लागू की है। इस तरह से सरकार ने किसानों मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और आम जनता को हर मौके पर प्रताडि़त करने का ही काम किया है। भाजपा की कार्पोरेटपरस्त नीतियां एवं पूंजी का असमान वितरण, सार्वजनिक उद्योगों के खात्मे का अभियान, कोयला उद्योगों पर लगातार किए जा रहे हमले, कोल इंडिया के शेयर लगातार सरकार द्वारा बेचे जाने के परिणाम भयानक होने लगे हैं। भविष्य में यह परिणाम और भी भयानक होंगे जब कार्पोरेट परस्त भाजपा की सरकार अपने इरादे में कामयाब हो जाएगी, इसलिए हम सबको मिलकर ऐसे खतरनाक मंसूबे को कामयाब नहीं होने देना है और कोरबा से लेकर केन्द्र में कांग्रेस को भारी मतों से चुनकर लाना है। बैठक में उपस्थित सांसद ज्योत्सना महंत ने भी श्रमिक संगठन के पदाधिकारियों से आशीर्वाद मांगा।

बैठक में वीएम मनोहर, खगेश्वर राम, सुरेन्द्र कुमार, मनोज कुमार, संतोष कुमार, डीपी सिंह, डीपी लहरे, जेएल चौहान, एनजे तिर्की, चेतन लाल मंडावी, केआर कश्यप, बीएल साहू, बीएल साहू, बीएस पवार, भुनेश्वर सिंह, जी.राजेश, एस राजेश पिलई, मकुंद सिंह शरडे, अनिल कुमार, लीलाम्बर शर्मा, एस सामंता, आरके सुरजे, एएल साहूू, शिशुपाल सिंह यादव, ईश्वरी प्रसाद केशरवानी, संतोष कुमार शाह, संपत लाल, राहुल कुमार, मो. सद्दाम हुसैन, साजी टी जॉन, अनुप सरकार, धरमलाल टंडन, मनोहर लाल साहू, श्याम कुमार खूंटे, समीर अंसारी, मोहन प्रधान, सुनील धीवर, एम पटेल, शिव कश्यप, सहज कुमार, दिलीप कुमार वैष्णव आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    कोरबा। वैसे तो विद्युत वितरण विभाग का काम उपभोक्ताओं तक सुगम रूप से भी विद्युत आपूर्ति करना है, लेकिन इस काम में विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिस…

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले के जंगलों में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश चल रही है। इसकी स्क्रिप्ट जलस्त्रोतों के निर्माण में उजागर होती रही है। जंगलों में तालाब,स्टॉप डेम निर्माण…

    Comments are closed.

    You Missed

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी
    error: Content is protected !!