सात्विक फाउंडेशन के अवार्ड समारोह में पहुॅंची देश की जानी-मानी हस्तियां

  • देशहित और समाजहित में महत्वपूर्ण योगदान करने वाली शख्सियतों को किया गया द प्राइड ऑफ इंडिया अचीवमेंट अवार्ड 2023 से सम्मानित
  • रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ द प्राइड ऑफ इंडिया अचीवमेंट अवार्ड 2023 का समापन, सात्विक फाउंडेशन के सामाजिक कार्यो की हुई जमकर प्रशंसा

नई दिल्ली/ से विवेक जैन…

नई दिल्ली के इस्लामिक कल्चरल सेंटर ऑडिटोरियम में सात्विक फाउंडेशन द्वारा द प्राइड ऑफ इंडिया अचीवमेंट अवार्ड 2023 का आयोजन किया गया। अवार्ड समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आयी सैकड़ों जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। समारोह में देशहित, समाजहित, जरूरतमंद लोगों की सहायता, बेजुबान प्राणियों की सहायता, पर्याप्त साधनों की कमी के बाबजूद लक्ष्य को हासिल करने व मिसाल कायम करने, साम्प्रदायिक सदभाव जैसे अनेकों क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर देश को गौरवान्वित करने वाली शख्सियतों को चयनित कर सम्मानित किया गया।

द प्राइड ऑफ इंडिया अचीवमेंट अवार्ड 2023 से सम्मानित होने वालों में मुख्य आकर्षण का केन्द्र भारत की यंगेस्ट अंग डोनर स्वर्गीय अबाबत कौर संधू के अमृतसर से आये माता-पिता सुखबीर सिंह संधू व सुप्रीत कौर संधू रहे, जिन्होने अपनी 39 दिनों की बेटी अबाबत कौर जो लाइलाज बीमारी के चलते लगभग मरणासन स्थिति में पहुॅच चुकी थी का समाज और देशहित में अंगदान किया। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मन की बात में इन दोनों की महानता से लोगों को अवगत कराया जा चुका है।

अवार्ड समारोह में पत्रकारिता व विभिन्न प्रकार के माध्यमों से समाजसेवा और जरूरतमंद लोगों की मद्द करने वाले बागपत के वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन सहित देशभर की अनेकों शख्सियतों को द प्राइड ऑफ इंडिया अचीवमेंट अवार्ड 2023 से नवाजा गया। इस अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समारोह में आये सभी लोगों ने सात्विक फाउंडेशन द्वारा देश व समाजहित में किये जा रहे कार्यो की सराहना की। सात्विक फाउंडेशन की फाउंडर व द प्राइड ऑफ इंडिया अचीवमेंट अवार्ड 2023 की आयोजनकर्त्ता ज्योतिषाचार्य साध्वी डाक्टर महिमा चतुर्वेदी ने समारोह में आने के लिए समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

समारोह में सांसद मनोज तिवारी, एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय, जयपुर राजस्थान से आये समाजसेवी अमित कुमार वोहरा, शनिधाम के दाती महाराज जी, दीपक तंवर वाल्मीकि, एसीपी हरियाणा सुरेश भडाना, जितेन्द्र श्रीमाली, महेश वाधवानी, डीएसपी सोहेल खान, सहित सैकडों की संख्या में सामाजिक, राजनैतिक, धार्मिक, शैक्षिक, माडलिंग, फिल्मजगत से जुड़ी हस्तियां मौजूद थी।

  • Related Posts

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

     छत्तीसगढ़ की शांत आबोहवा और यहां की सियासत में ‘अफीम की खेती’ ने एक नया भूचाल ला दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को कोरबा जिला कांग्रेस…

    Read more

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति
    error: Content is protected !!