
कोरबा/हरदीबाजार/ ग्राम बोईदा के सराईपाली में पटेल समाज द्वारा सोमवार को मां शाकंभरी जयंती मनाई गई। इसे लेकर गांव में कलश यात्रा निकाली गई।इस मौके पर मां शाकंभरी की पूजा अर्चना की गई। इस धार्मिक आयोजन के कारण गांव में भक्तिमय व धार्मिकमय माहौल बन गया। पटेल समाज युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष व भूविस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन जिलाध्यक्ष संतोष पटेल ने कहा कि पटेल समाज आगे बढ़ रही है,हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां शाकंभरी की पूजा धूमधाम से मनाया गया।इस दौरान अध्यक्ष जेनाराम पटेल, सरंक्षक नंदलाल पटेल, कन्हैया पटेल, श्रवण पटेल,रवि पटेल, रिंकू पटेल,खमन पटेल, मोतीलाल पटेल, समाज युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष संतोष पटेल समेत अन्य लोग उपस्थित थे।








Comments are closed.