
रायपुर। राजधानी से लगे सेरीखेड़ी ग्राम में एक सनकी आशिक ने एकतरफा प्यार में एक नाबालिग पर मिट्टी तेल डालकर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया है। नाबालिग इस घटना में गंभीर रूप से झुलस गई है और उस एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में सिरफिरा आशिक के भी झुलसने की खबर है ।
मंदिर हसौद थाना प्रभारी राजेंद्र दीवान ने बताया कि घटना सेरीखेड़ी के आदिवासी बस्ती की है। आरोपी गगन पोर्ते (22) कल रात 3 बजे के करीब पीड़िता के घर पहुंचा और उससे प्यार का इजहार किया। लेकिन लड़की के मना करने पर उसने लड़की के ऊपर मिटटी तेल डाल कर आग लगा दी।
नाबालिग लड़की इस घटना में 50% तक जल गई है, जबकि आग लगाने वाला सनकी भी 25% जल गया है। लड़की अभनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है वहीं लड़के को DSK अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी गगन पोर्ते शादीशुदा है और पिछले दो तीन महीने से लड़की के पीछे पड़ा था। आरोपी के खिलाफ भादवी धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है ।








Comments are closed.