सक्ती का चुनाव मैं लडूंगा या बेटा, पार्टी तय करेगी-डॉ. महंत

गौरेला/पेंड्रा/मरवाही/ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने संकेत दिया है कि सक्ती विधानसभा का चुनाव इस बार उनकी जगह उनके बेटे सूरज महंत चुनाव लड़ सकते हैं। एक दिवसीय गौरेला प्रवास पहुंचे डॉ. महंत से पत्रकारों ने उनकी पसंदीदा सीट पूछी तो उन्होंने जवाब दिया कि सक्ती उनकी पसंदीदा सीट रहेगी। पर इस बार चुनाव लडूंगा या नहीं, यह अभी नहीं कहा जा सकता। बेटे सूरज महंत को सक्ती से लड़ाने को लेकर सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि विधानसभा सीटों पर मुख्यमंत्री का सर्वेक्षण चल रहा है। जीतने की संभावना के आधार पर टिकट दी जाएगी। सक्ती सीट से वे लड़ेंगे या सीट छोड़ने की स्थिति में उनके बेटे को टिकट मिलेगी यह भी पार्टी ही तय करेगी।

डॉ. महंत से पूछा गया कि छत्तीसगढ़ के अनेक अफसर ईडी की कार्रवाई के घेरे में आ रहे हैं कुछ जेल में भी हैं। ऐसी स्थिति क्यों बनी है। उन्होंने कहा कि ईडी की कार्रवाई विपक्षी सरकारों को देखकर हो रही है। ईडी दबाव में काम कर रही है।

डॉ. महंत ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार नक्सलवाद के खात्मे के लिए जवाबदेही से काम कर रही है। उन्हें यहां से खदेड़ दिया जाएगा।पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की केंद्र को लिखी चिठ्ठी जिसमें प्रदेश में भारी घोटाले की बात कही गई है, पर जवाब देते हुए डॉ. महंत ने कहा कि कोरोना संकट काल में आनन-फानन जरूरत के हिसाब से की गई खरीदी में कुछ गड़बड़ी हो सकती है, पर जितने बड़े घोटाले की बात पूर्व मुख्यमंत्री कर रहे हैं, वह संभव नहीं है।

  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    कोरबा। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी
    error: Content is protected !!