श्रीमती सूर्य किरण तिवारी अग्रवाल होंगी पोड़ी उपरोड़ा की प्रभारी एसडीएम कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने जारी किए आदेश

कोरबा । पोड़ी उपरोड़ा के एसडीएम की अनुपस्थिति में कटघोरा एसडीएम श्रीमती सूर्यकिरण तिवारी अग्रवाल को पोड़ी उपरोड़ा के एसडीएम का प्रभार सौेंपा गया हैै। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए हैं। पोड़ी उपरोड़ा के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अरूण कुमार खलखो कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। उनके संक्रमित होने के कारण प्रशासनिक व्यवस्था के दृष्टिकोण से उनके स्वस्थ होने तक कटघोरा एसडीएम को उनके कार्यो के साथ-साथ पोड़ी उपरोड़ा के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व का भी प्रभार सौंपा गया है।
पोड़ी उपरोड़ा तहसील के प्रभारी तहसीलदार श्री दुकालु राम धु्रव भी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। उनके संक्रमित होने के कारण उनके स्वस्थ होने तक नायब तहसीलदार श्री शनि कुमार पैंकरा को तहसीलदार पोड़ी उपरोड़ा का प्रभार आगामी आदेश तक के लिए सौंपा गया है। तहसीलदार कटघोरा श्री रोहित सिंह को उनके कार्यों के साथ-साथ तहसील पोड़ी उपरोड़ा के आहरण संवितरण का अधिकार भी सौंपा गया है।

  • Related Posts

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    कोरबा, जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी…

    Read more

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य
    error: Content is protected !!