श्री गुरु नानक देव जी का अवतरण दिवस श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाया गया

तिल्दा / नेवरा / सिंधी समाज के द्वारा श्री गुरु नानक देव जी का अवतरण दिवस श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सुबह पंच प्यारों के अगुवाई में  विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाज के वरिष्ठ लोगों के साथ बड़ी संख्या में समाज के महिला पुरुष  और बच्चे  शामिल हुए। पूज्य सिंधी पंचायत हाल में पाठ साहब का भोग लगाकर समापन किया गया।
तिल्दा में सिंधी समाज के द्वारा गुरु नानक जयंती धूमधाम से मनाई जाती है कार्तिक माह के पवित्र महीने में प्रतिदिन सुबह प्रभात फेरी निकाली जाती है। लोग प्रभात फेरी में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते है। इसी कड़ी में शुक्रवार को  गुरुनानक देव जी की जयंती पर सुबह पंच प्यारों की अगुवाई में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिला पुरुष भजन कीर्तन करते हुए गुरु नानक देव के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। पूज्य सिंधी पंचायत से शुरू हुई शोभायात्रा स्टेशन चौक.दीनदयाल उपाध्याय चौक. हेमू कालानी चौक. होते हुए पुनः पंचायत हाल में आकर समाप्त हुई। इस दौरान शोभा यात्रा का कई जगहों पर स्वागत कर आतिशबाजी की गई| शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। दोपहर 1बजे भोग साहब के साथ पाठ साहब का समापन हुआ। भाई मोहनदास ने अरदास कर पाठ साहब का समापन किया। अरदास में शहर प्रदेश देश और विश्व मैं शांति सद्भावना के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर पंचायत भवन में 1 घंटे से अधिक समय तक भजन कीर्तन भी हुआ जिसमें हजारों की संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए। पाठ साहब के समापन के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर सिंधी समाज के अध्यक्ष भीमसेन भोजवानी ‘आलमचंद हरीरामानी. शमनलाल खूब चंदानी. खेमचंद विरानी,हीरानंद हरीरामानी.परमानंद बालचंदानी.,सुंदर दास पंजवानी,रमेश सेतपाल रामचंद पंजवानी. रमेश विरानी रोशन आहूजा. हीरानंद भोजवानी.राम चंद संतवानी राजेश कोटवानी ,गिरधारी वाधवानी.माणिक कोडवानी. मीना तलरिया. इंद्र कुमार हरीरामानी.हीरानंद खूबचंदानी राजकुमार बचवानी प्रकाश मेघानी भागचंद गंगवानी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।

  • Related Posts

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    कोरबा (बालकोनगर) 5 मार्च 2026। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) अपनी सामुदायिक विकास परियोजना ‘उन्नति’ के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा…

    Read more

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

     तीज-त्योहारों,राष्ट्रीय पर्व पर देते हैं मान-सम्मान कोरबा। उम्र के अंतिम पड़ाव पर जिन वृद्धजनों को उनके परिजनों ने छोड़ दिया है, या किसी कारण से वृध्द आश्रम में रहकर एकाकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल
    error: Content is protected !!