शैक्षिक नवाचार को बढ़ावा देने “कबाड़ से जुगाड़” पर आधारित विकासखंड स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न, बच्चों की सीखने की क्षमता का सतत विकास करे शिक्षक- बीईओ सतीश प्रकाश सिंह


नगरी/धमतरी/ नगरी विकासखंड के 17 प्राथमिक शाला एवं 14 माध्यमिक शालाओ के प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी (पीएलसी) सदस्यों के द्वारा 26 अगस्त 2021 को विकासखंड स्तरीय “कबाड़ से जुगाड़” पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन बीआरसी प्रशिक्षण हॉल नगरी में किया गया। कार्यशाला में उपस्थित विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह ने शिक्षकों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि,विकास खंड के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर में विषयवार गणित, विज्ञान,सामाजिक अध्ययन पर प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी का गठन कर उन के माध्यम से इस कार्यक्रम को लागू कराया जावेगा। कार्यशाला में सम्मिलित शिक्षक -शिक्षिकाओं ने शून्य निवेश नवाचार को बढ़ावा देते हुए न्यूनतम लागत पर विभिन्न सहायक शिक्षण सामग्री (टीएलएम) का निर्माण कर प्रदर्शित किया। जिसमें चार्ट पेपर,थर्माकोल शीट,रंगीन पेंसिल ,छोटे पत्थर आदि के माध्यम से टीएलएम का निर्माण कर प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के पाठ्यक्रम पर आधारित विषय वस्तुओं को सरलता के साथ समझाया गया। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने शिक्षकों को सहायक शिक्षण सामग्री के माध्यम से बच्चों की सीखने की क्षमता का सतत विकास कराने के निर्देश दिए। कार्यशाला में कबाड़ से जुगाड़ कार्यक्रम के संबंध में निर्धारित दिशा निर्देश अनुसार प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर सभी विषयों के लिए माहवार लर्निंग आउटकम का निर्धारण कर चार्ट के रूप में हस्तलिखित विद्यार्थी विकास सूचकांक के रूप में प्रदर्शित करवाया गया। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा पीएलसी के माध्यम से प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर सभी विषयों का माहवार फोकस लर्निंग आउटकम का विभाजन कर परस्पर चर्चा की गई , जिसे सभी शालाओं के साथ साझा कर विद्यार्थी सूचकांक के रूप में प्रदर्शित किया जावेगा। कार्यशाला में बीआरसी बीएम साहू ,मास्टर ट्रेनर सहित विकासखंड नगरी के पीएलसी ग्रुप के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे। 14 माध्यमिक शालाओ के प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी (पीएलसी) सदस्यों के द्वारा 26 अगस्त 2021 को विकासखंड स्तरीय “कबाड़ से जुगाड़” पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन बीआरसी प्रशिक्षण हॉल नगरी में किया गया। कार्यशाला में उपस्थित विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह ने शिक्षकों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि,विकास खंड के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर में विषयवार गणित, विज्ञान,सामाजिक अध्ययन पर प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी का गठन कर उन के माध्यम से इस कार्यक्रम को लागू कराया जावेगा। कार्यशाला में सम्मिलित शिक्षक -शिक्षिकाओं ने शून्य निवेश नवाचार को बढ़ावा देते हुए न्यूनतम लागत पर विभिन्न सहायक शिक्षण सामग्री (टीएलएम) का निर्माण कर प्रदर्शित किया। जिसमें चार्ट पेपर,थर्माकोल शीट,रंगीन पेंसिल ,छोटे पत्थर आदि के माध्यम से टीएलएम का निर्माण कर प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के पाठ्यक्रम पर आधारित विषय वस्तुओं को सरलता के साथ समझाया गया। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने शिक्षकों को सहायक शिक्षण सामग्री के माध्यम से बच्चों की सीखने की क्षमता का सतत विकास कराने के निर्देश दिए। कार्यशाला में कबाड़ से जुगाड़ कार्यक्रम के संबंध में निर्धारित दिशा निर्देश अनुसार प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर सभी विषयों के लिए माहवार लर्निंग आउटकम का निर्धारण कर चार्ट के रूप में हस्तलिखित विद्यार्थी विकास सूचकांक के रूप में प्रदर्शित करवाया गया। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा पीएलसी के माध्यम से प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर सभी विषयों का माहवार फोकस लर्निंग आउटकम का विभाजन कर परस्पर चर्चा की गई , जिसे सभी शालाओं के साथ साझा कर विद्यार्थी सूचकांक के रूप में प्रदर्शित किया जावेगा। कार्यशाला में बीआरसी बीएम साहू ,मास्टर ट्रेनर सहित विकासखंड नगरी के पीएलसी ग्रुप के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

  • Related Posts

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से नियोजक, प्रिंसीपल सिक्योरिटी एण्ड एलाईड…

    Read more

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    जशपुर । शुक्रवार की सुबह जिले के गोडाअम्बा में हुए भयानक बस एक्सीडेंट में अब तक 5 लोगों के मरने की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत
    error: Content is protected !!