
पाली/ ग्राम नुनेरा में श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन शिव शक्ति महिला मंडली नुनेरा के द्वारा 9/4/2025 से 16/4/2025 तक अनवरत जारी रहेगा। चौथे दिन की कथा में श्री शिव पार्वती विवाह का दृश्य बहुत ही मनमोहक और उत्साह पूर्वक रहा ग्राम वासियों एवं क्षेत्र वासियों ने बढ़ चढ़कर विवाह कार्यक्रम में हल्दी से लेकर टिकावन तक आनंद पूर्वक सहभागी बने, कथा वाचक पंडित श्री सुनील तिवारी जी ने भगवान शिव की महिमा का बखान करते हुए कहा कि शिवजी इतने सरल एवं भोले भाले हैं की जिन पर उनकी कृपा होती है सबका कल्याण सुनिश्चित है । कथा श्रवण के लिए भारी संख्या में मातृ शक्ति, वरिष्ठ नागरिक, युवा शक्ति तथा छोटे-छोटे बच्चों की प्रसन्नता से माहौल शिवमय हो गया है ।









Comments are closed.