
कोरबा/ पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा द्वारा गुरुवार की संध्या स्थानीय संत कंवर राम उद्यान में अमर शहीद संत कंवर राम साहेब की 138 वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा, उल्लास व भक्तिभाव के वातावरण में संत की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर व केक काटकर मनाईं गई। कार्यक्रम में पंचायत के संरक्षक श्री मुरली धर माखीजा, अध्यक्ष श्री कंवर राम मनवानी की अगुवाई में किशन दावड़ा, चंदन दास कोटवानी, रवि लालवानी सुरेश विधवानी, बनवारी पाहुजा, कन्हैया रोचवानी, आनंद बुधवानी, अनूप बुधवानी व बड़ी संख्या में समाज के सभी वर्गों के महिला व पुरुष सदस्यों ने उपस्थित होकर जन्मोत्सव की खुशियां मनाई।











Comments are closed.