भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई शहर में युवक ने घर में सोते हुए अपने परिवार को लॉक कर अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी है। घटना शुक्रवार रात की है, पुलिस ने शनिवार को युवक के कमरे का गेट तोड़कर उसकी लाश को बरामद किया है। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है।
प्रगति नगर निवासी मयंक सोनी (29) प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। घर में मां और उसकी दो बहनें हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात मां और उसकी बहनें अपने कमरे में सोने चली गईं। उस समय मयंक गाने सुन रहा था। सुबह जब मां और बहनें सोकर उठी तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था।
इसके फोन से परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर गेट तोड़ अंदर दाखिल हुई तो मयंक अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें मयंक ने लिखा है कि ‘मेरी बहन मुझसे दुखी है मैं जा रहा हूं’। इससे ज्यादा सुसाइड का अभी तक कोई कारण सामने नहीं आ सका है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।








Comments are closed.