शराब पीने के बाद पत्नी और बेटे पर हंसिए से ताबड़तोड़ हमला, दोनों गंभीर

रतनपुर / शराब पीने से मना करने पर पति ने अपनी पत्नी व 12 साल के बेटे पर हंसिए से ताबड़तोड़ हमला किया। इससे दोनों घायल हो गए। उन्हें रतनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं इससे पहले आरोपी घर की खिड़की तोड़कर भाग निकला। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है। ग्राम पेंडरवा आवास-पारा निवासी सीता धीवर पति जितेंद्र धीवर (30) गृहिणी हैं। उनका पति जितेंद्र गांव में ट्रैक्टर चलाता है और वह शराब पीने का आदी है। रोज शराब पीकर घर आकर पत्नी से झगड़ा करता है।

रविवार की रात करीब 10 बजे वह नशे में घर पहुंचा। पत्नी ने उसे शराब पीने से मना किया तो वह भड़क गया और झगड़ा करने लगा। इस बीच रसोई से हंसिया उठाकर ले आया और सीता धीवर व अपने बेटे अमृत (12) पर हमला कर दिया। पहले पत्नी पर फिर बेटे के सिर, पीठ, हाथ, पैर में वार किया। इस बीच महिला ने बचाव के लिए शोर मचाना शुरू किया तो गांव के लोग जुटे।

बाहर भीड़ देखकर जितेंद्र घर की खिड़की तोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने फोन कर 112 बुलाया। इसके बाद पुलिस गाड़ी पहुंची। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर लाया गया है। सीता के भाई सूर्यकांत धीवर के अनुसार वहां दोनों का प्रारंभिक इलाज चल रहा है।

  • Related Posts

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    कोरबा (बालकोनगर) 5 मार्च 2026। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) अपनी सामुदायिक विकास परियोजना ‘उन्नति’ के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा…

    Read more

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

     तीज-त्योहारों,राष्ट्रीय पर्व पर देते हैं मान-सम्मान कोरबा। उम्र के अंतिम पड़ाव पर जिन वृद्धजनों को उनके परिजनों ने छोड़ दिया है, या किसी कारण से वृध्द आश्रम में रहकर एकाकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल
    error: Content is protected !!