व्यवसायी का बैंक में चेक बाउंस हुआ, गोपाल अग्रवाल से 1.61 लाख दिलाने एसपी से लगाई गुहार

कोरबा / इलेक्ट्रानिक सामानों के कारोबार से जुड़े एक व्यवसायी से सामानों की खरीदी करने के बाद व कुछ रुपए नगद लेने के पश्चात इसकी अदायगी नहीं की जा रही है। भुगतान हेतु दिया गया चेक बाउंस हो जाने के बाद व्यवसायी ने पुलिस की शरण ली है।

इस संबंध में सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर जमनीपाली दरी वार्ड 51 के निवासी एवं मेसर्स शांति इंटरप्राइजेस के संचालक दिवाकर विश्वास पिता स्व. महानंद विश्वास 49 वर्ष के द्वारा रामसागरपारा वार्ड 1 निवासी गोपाल प्रसाद गोयल पिता केवलराम गोयल के विरूद्ध शिकायत की गई है। आरोप है कि गोपाल के द्वारा उसके दुकान से ब्रांडेड कंपनियों के इलेक्ट्रानिक सामानों की खरीदारी 30 जनवरी 2023 से 3 फरवरी के मध्य की गई जिसकी कुल कीमत 1 लाख 74 हजार 900 रुपए है। इसके एवज में कुल 32 हजार रुपए का नगद भुगतान गोपाल ने किया।

व्यवसाय हेतु रकम की आवश्यकता के लिए मांगे जाने मार्च पर 4 फरवरी को फोन पे के जरिए 3 बार कुल 19 हजार रुपए गोपाल के खाता में स्थानांतरित किया गया। सामानों और नगदी के एवज में 1 लाख 42 हजार 900 रुपए भुगतान हेतु गोपाल ने इंडियन ओवरसीज बैंक कोरबा शाखा का 3 एकाउंट पेयी हस्ताक्षरयुक्त 3 चेक प्रदान किया। चेक में मौजूद तारीख पर इसे बैंक में जमा किया गया जो पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण बाउंस हो गया। इस बारे में गोपाल को बताए जाने पर माफी मांगते हुए फिर से चेक लगाने के लिए कहा जो 20 फरवरी को बाउंस हो गया। इसके बाद से गोपाल ने बातचीत करना बंद कर दिया है व मोबाइल भी बंद कर दिया है।

इस तरह शेष राशि 1 लाख 42 हजार 900 रुपए एवं बैंक ट्रांजेक्शन के जरिए दिए गए 19 हजार रुपए कुल रकम 1 लाख 61 हजार 900 रुपए को छल करते हुए हड़प लेने पर अपराध दर्ज करते हुए रुपए वापस दिलाने का आग्रह पीड़ित दिवाकर विश्वास द्वारा किया गया है।

  • Related Posts

    जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने दो आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर किया

    आदतन अपराधी अंचल अग्रवाल तथा संजय पावले को किया गया जिला बदर  जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा असामाजिक और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने…

    Read more

    जलाशयों के रखरखाव व नहरों की मरम्मत में अनियमितताः विधायक मरकाम ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

     पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम ने क्षेत्र के जलाशयों के रखरखाव और नहरों की मरम्मत में हुई कथित अनियमितताओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने दो आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर किया

    जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने दो आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर किया

    जलाशयों के रखरखाव व नहरों की मरम्मत में अनियमितताः विधायक मरकाम ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

    जलाशयों के रखरखाव व नहरों की मरम्मत में अनियमितताः विधायक मरकाम ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

    स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का विजेता बालको

    स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का विजेता बालको

    बाहरी को काम, स्थानीय बेरोजगार बदहाल – अब चुप नहीं बैठेंगे भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल…कोयला मंत्री को दिया ज्ञापन

    बाहरी को काम, स्थानीय बेरोजगार बदहाल – अब चुप नहीं बैठेंगे भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल…कोयला मंत्री को दिया ज्ञापन

    नेशनल हाईवे-130 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

    नेशनल हाईवे-130 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

    रेत खदानों में लगाया गया डिसप्ले, आम नागरिकों को मिल सकेगी जानकारी

    रेत खदानों में लगाया गया डिसप्ले, आम नागरिकों को मिल सकेगी जानकारी
    error: Content is protected !!