वेदांता-बालको ने की रायपुर में 100 बिस्तरों के कोविड फील्ड अस्पताल की स्थापना की घोषणा

छत्तीसगढ़ शासन संचालित कोविड राहत कार्यों में अस्पताल देगा महत्वपूर्ण योगदान।

रायपुर । वेदांता समूह ने राजधानी के नया रायपुर में 100 बिस्तरों के अत्याधुनिक कोविड फील्ड अस्पताल के स्थापना की घोषणा की है। समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) की देखरेख में यह अस्पताल युद्ध स्तर पर तैयार किया जा रहा है। एक पखवाड़े में इसके प्रचालन में आने की संभावना है। वेदांता के इस महत्वपूर्ण कदम से छत्तीसगढ़ राज्य शासन को कोविड-19 के खिलाफ चल रही लड़ाई को मजबूती देने में मदद मिलेगी। नया रायपुर के सेक्टर-36 में बालको मेडिकल सेंटर (कैसर अस्पताल) के समीप स्थापित किए जा रहे कोविड फील्ड अस्पताल के निर्माण में बालको तेज गति से काम कर रहा है। वातानुकूलित कोविड अस्पताल का प्रबंधन और प्रचालन बालको मेडिकल सेंटर की देखरेख में होगा। अस्पताल में ऑक्सीजन युक्त 90 बिस्तर होंगे। 10 बिस्तरों में वेंटिलेटर की सुविधा होगी। विशेषज्ञ चिकित्सकों और चिकित्साकर्मियों का दल अस्पताल में निरंतर अपनी सेवाएं देगा।
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने राजधानी में कोविड अस्पताल की स्थापना पर कहा कि ‘‘ जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से निपटने के लिए हम पूरी क्षमता के साथ योगदान देने के लिए कटिबद्ध हैं। महामारी से संक्रमित नागरिकों को नए कोविड अस्पताल से बड़ी राहत मिलेगी। वेदांता समूह के सहयोग से बालको कोरोना वाइरस से लड़ने की दिशा में सतत योगदान कर रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार और जिला प्रशासन को बालको की ओर से हरसंभव मदद दी जाएगी। हम सुरक्षा प्रोटोकॉल के उच्च मानदंडों का पालन करते हुए पूरी जिम्मेदारी के साथ एक-दूसरे का ध्यान रखें तथा स्वयं और अपने परिवारजनों को सुरक्षित बनाएं।’’ बालको मेडिकल सेंटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री वेंकटा कुमार ने कोविड से निपटने की दिशा में चल रही तैयारियों पर कहा कि ‘‘ बालको मेडिकल सेंटर ने अग्रिम पंक्ति में रहते हुए कोरोना को हराने की दिशा में चल रहे अभियान में अपना योगदान सुनिश्चित किया है। कोरोना की जांच, उपचार और शोध के क्षेत्र में बालको मेडिकल सेंटर अग्रणी है। यह सेंटर राज्य का पहला ऐसा निजी स्वास्थ्य केंद्र है जिसे छत्तीसगढ़ शासन ने आटीपीसीआर परीक्षण और कोविड संक्रमित मरीजों की प्लाज्मा थैरेपी की सहमति दी। छत्तीसगढ़ सरकार के सहयोग और मार्गदर्शन में हमने समुदाय के सभी स्तरों तक कोविड का उपचार उपलब्ध कराने में सफलता पाई है। ’’ वेदांता समूह के चेयरमैन श्री अनिल अग्रवाल के नेतृत्व में सामुदायिक विकास की अनेक परियोजनाएं देश भर में संचालित हैं। राजधानी रायपुर में कोविड फील्ड अस्पताल अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के तत्वावधान में आकार ले रहा है। यह कदम देश और समुदायों को वापस लौटाने की श्री अनिल अग्रवाल की सोच का परिणाम है।
वेदांता समूह देश के 10 शहरों में अत्याधुनिक कोविड फील्ड अस्पतालों का निर्माण कर रहा है। इस प्रक्रिया से भारत भर में 1000 क्रिटिकल केयर बेड उपलब्ध हो जाएंगे। आवश्यकतानुसार केंद्र और राज्य सरकारों तथा स्थानीय समुदायों की मदद के लिए 150 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इससे तेजी से फैल रहे कोविड-19 के दूसरे लहर पर नियंत्रण में सहायता मिलेगी। यह मदद 201 करोड़ रुपए की उस राशि के अतिरिक्त है जिसे वेदांता समूह ने वर्ष 2020 में कोविड राहत कार्यों, देश भर में दिहाड़ी मजदूरों की आजीविका और मदद तथा समूह की विभिन्न इकाइयों में कार्यरत, कर्मचारियों, ठेका कर्मचारियों और उनके परिवाजरनों की जागरूकता और बचाव की दिशा में संचालित स्वास्थ्य सहायता आदि में निवेश किए थे। कोरबा जिले के बालकोनगर में बालको संचालित कोविड राहत कार्यों पर एक नजर:· जरूरतमंद मरीजों के उपचार और देखभाल के लिए बालकोनगर में 100 बिस्तरों वाले कोविड सेंटर की स्थापना की गई है। आधारभूत संरचनाएं और पर्याप्त संख्या में चिकित्सक और चिकित्साकर्मी इस केंद्र में उपलब्ध हैं।
·बालको ने कोरबा जिला प्रशासन को जरूरी उपकरण और दवाइयां उपलब्ध कराई हैं।
· बालको के 75 बिस्तरों वाले सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक और चिकित्साकर्मियों का दल बालको के कर्मचारियों, ठेका कर्मचारियांे, उनके परिवारजनों और समुदाय के नागरिकों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करा रहा है। जिला प्रशासन की हरसंभव मदद के लिए अस्पताल कटिबद्ध है। बेहतरीन प्रबंधन और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बालको अस्पताल को आई.एस.ओ. 9001-2015 प्रमाणपत्र मिल चुका है।
भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) देश की प्रमुख एल्यूमिनियम उत्पादक इकाई है। कंपनी की 49 फीसदी अंशधारिता भारत सरकार के और 51 फीसदी अंशधारिता वेदांता लिमिटेड के स्वामित्व में है। वेदांता लिमिटेड दुनिया की 6वीं सबसे बड़ी वैविध्यीकृत प्राकृतिक संसाधन कंपनी है तथा यह कंपनी देश में एल्यूमिनियम का सबसे अधिक उत्पादन करती है। बालको द्वारा कोरबा में 0.57 मिलियन टन प्रति वर्ष उत्पादन क्षमता के एल्यूमिनियम स्मेल्टर का प्रचालन किया जाता है। बालको मूल्य संवर्धित एल्यूमिनियम उत्पादों की अगुवा कंपनी है जिसके उत्पादों का महत्वपूर्ण अनुप्रयोग कोर उद्योगों में किया जाता है। विश्वस्तरीय स्मेल्टर और बिजली उत्पादक संयंत्रों के साथ बालको का ध्येय ‘भविष्य की धातु’ एल्यूमिनियम को उभरते अनुप्रयोगों हेतु प्रोत्साहित करते हुए हरित एवं समृद्ध कल के लिए योगदान करना है।

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!