
नगरी/धमतरी/ राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नगरी तथा विकासखंड स्रोत केंद्र कार्यालय नगरी में अध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी श्रीमती दिनेश्वरी नेताम के मुख्य आतिथ्य में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ । इस अवसर पर सभापति वन समिति जनपद पंचायत नगरी श्री मनु लाल यादव, जनपद सदस्य फरसियां श्री श्यामन्त बिसेन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नगरी श्री पी आर साहू, विकास खंड शिक्षा अधिकारी नगरी श्री सतीश प्रकाश सिंह, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक नगरी श्री बालमुकुंद साहू, तथा परियोजना प्रशासक कार्यालय नगरी,जनपद पंचायत नगरी, विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नगरी एवं विकासखंड स्रोत केंद्र नगरी के समस्त कर्मचारी गण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने उपस्थितजनों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी के पर्व को अक्षुण्ण बनाए रखने में प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्य का निर्वहन कर देश हित में अपना योगदान देना चाहिए, तभी हम विश्व पटल पर अपने देश का नाम ऊंचा कर पाएंगे। ध्वजारोहण कार्यक्रम कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए संपन्न हुआ।








Comments are closed.