
लखनऊ।गांधीजी एवं शास्त्री जी के जन्म दिवस पर राष्ट्र की दोनों महान विभूतियों को याद करते हुए महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच एवं वसुंधरा फाउंडेशन द्वारा गांधी जी एवं शास्त्री जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद आज वसुंधरा फाउंडेशन द्वारा “गांधी 150 वीं जयंती अभियान” के अंतर्गत स्थापित पांच “स्वयं स्वस्थ बने अभियान केंद्र” का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत लोगों को स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक जानकारियां दी जायेंगी। तत्पश्चात नशामुक्ति के लिए प्रयास का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत पीपल बरगद नीम एवं अन्य पौधों का वृक्षारोपण किया गयाा। संस्था द्वारा पुराने वस्त्रों का वितरण जरूरतमंदों के बीच किया गया। कार्यक्रम के अंत में बापू के प्रिय भजनों का सामूहिक गायन किया।
कार्यक्रम में कोविड-19 से बचाव का प्रोटोकॉल का पालन किया गया। कार्यक्रम में श्री अवधेश कुमार शुक्ला,उमेश सिंह, के के पांडे ,राकेश श्रीवास्तव का विशेष सहयोग रहा।संस्था की सचिव श्रीमती मीनू श्रीवास्तव ने सभी का आभार प्रकट किया।






Comments are closed.