वरिष्ठ भाजपा नेता अजय चौहान की माता के निधन से बागपत में शोक की लहर

बागपत/उत्तर प्रदेश/ से विवेक जैन की रिपोर्ट…

भाजपा वरिष्ठ नेता, राजपूत विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय चौहान की माता पानो देवी का बीमारी के चलते निधन हो गया। वह लगभग 95 वर्ष की थी। उनके निधन का समाचार सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। काफी संख्या में लोग उनके पाली स्थित आवास पर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। अजय चौहान की माता पानो देवी पिछले पन्द्रह दिनों से बीमार चल रही थी और दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती थी। वह अपने पीछे पोता-पोती, धेवता-धेवती, पड़पोते-पड़पौत्री का भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। वह एक सामाजिक व धार्मिक महिला थी। वह महान व्यक्तित्व की धनी महिला थी और सभी का बहुत ही आदर सम्मान करती थी। उनके निधन की सूचना पाते ही काफी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंच रहे है और परम पिता परमेश्वर से शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना कर रहे है। अजय चौहान ने बताया कि 15 फरवरी को सुबह 11 बजे उनके पाली स्थित आवास पर हवन व शोक सभा का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर पानो देवी के पुत्र गजे सिंह, विजय सिंह, अजय चौहान, उधम सिंह, दीपक चौहान, सतपाल प्रधान, जितेंद्र धामा प्रमुख, जिला जाट सभा बागपत के अध्यक्ष देवेंद्र धामा, प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, प्रवीण कुमार, धर्म सिंह गुर्जर, बबली गुर्जर, संजीव ढाका, सुधारस चौहान, मास्टर सुधीर, मास्टर वेदपाल, प्रेमपाल चौधरी आदि थे।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!