वनांचल विकासखंड नगरी में शिक्षा के गुणात्मक सुधार हेतु ब्लॉक स्तरीय बैठक संपन्न

नगरी -धमतरी / वनांचल स्थित आदिवासी विकासखंड नगरी में शिक्षा के गुणात्मक सुधार हेतु सभी शासकीय-अशासकीय हाई स्कूल,हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्यों की विकासखंड स्तरीय बैठक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नगरी चन्द्रकान्त कौशिक एवं बी.ई.ओ.सतीश प्रकाश सिंह द्वारा समस्त शासकीय-अशासकीय स्कूलों के प्राचार्यों की बैठक 20 मई को जनपद पंचायत नगरी के सभाकक्ष में ली गयी | बैठक में नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियों सहित सामान्य शाला संचालन, जाति प्रमाणपत्र शिविर, परीक्षा परिणाम, शाला की प्रस्तावित मांगों सहित शिक्षा के गुणात्मक सुधार संबंधी एजेंडा पर चर्चा की गयी । विकासखंड स्तर पर कक्षा दसवीं एवं बारहवीं में मेरिट आने वाले, उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले कक्षा दसवीं के 5 छात्र-छात्राओं तथा कक्षा बारहवीं के 5 छात्र-छात्राओं को आगामी तिथि में सम्मानित जाने हेतु निर्णय लिया गया । बैठक में एस.डी.एम्.चंद्रकांत कौशिक द्वारा प्राचार्यों को नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होने के पूर्व शाला की समुचित साफ़-सफाई एवं रंग-रोगन कराने के निर्देश दिए | बैठक में तहसीलदार नीलकंठ जनबंधु ने स्कूली बच्चों का जाति, निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी | इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह ने 20 मई से 23 मई तक ग्रामो में पालकों से संपर्क कर बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाये जाने हेतु आवश्यक दस्तावेजों को संकुल समन्वयकों, प्रधान पाठकों, शिक्षकों द्वारा संकलित करने विशेष अभियान चलाया जा रहा है | आगामी तिथि में शाला स्तर पर जाति प्रमाण पत्र बनाये जाने हेतु शिविर आयोजित किये जायेंगे | बी.ई.ओ. सतीश प्रकाश सिंह ने समस्त प्राचार्य को अपने संस्था के मेरिट विद्यार्थियों का नाम एवं पूर्ण विवरण विकासखंड शिक्षा कार्यालय नगरी में अनिवार्य रूप उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देश दिए । बी.ई.ओ. श्री सिंह ने बच्चों के बौद्धिक विकास एवं उनके अंर्तमन में छिपी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए शालाओं में शिक्षकों एवं पालकों की सहमति तथा शाला विकास समिति एवं समुदाय के सहयोग से स्वैच्छिक रूप से “समर वेकेशन कैंप” आयोजित किये जाने के निर्देश दिए | बैठक में नायब तहसीलदार मुकेश गजेन्द्र, मंडल संयोजक श्वेता वर्मा , नगरी विकास विकासखंड के समस्त हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे |

  • Related Posts

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत
    error: Content is protected !!