
धमतरी/ जिले में एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ है सोमवार को नगरी कन्या छात्रावास के करीब 19 छात्राएं कोरोना से संक्रमित पाई गई है.सर्दी खांसी बुखार होने पर सभी छात्रों का कोरोना टेस्ट किया गया था। जांच में सभी संक्रमित पाए गए.एतिहात के तौर पर सभी को क्वॉरेंटाइन किया गया है वही इनका कांटेक्ट ट्रेसिंग भी किया जा रहा है.फिलहाल स्वास्थ्य विभाग कोरोना नियंत्रण में होने की बात कह रहा है.
बीएमओ कार्यालय नगरी से मिली जानकारी के अनुसार 3 अप्रैल को कन्या छात्रावास नगरी में रह कर पढ़ाई करने वाली 19 छात्राएं एक साथ कोरोना पाजिटिव पाई गई है.सभी छात्राओं को छात्रावास में ही क्वारंटाइन बनाकर आइसोलेट किया गया है.संक्रमित छात्राओं के संपर्क में आने वाली अन्य छात्राओं की कन्या छात्रावास में कोरोना जांच की जा रही है.
इन छात्राओं में कोरोना वायरस कहां से आया है, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं हो पाया है.स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी छात्रावास में पहुंचकर इसकी जानकारी जुटा रहे है.छात्रावास में कोरोना संक्रमण को देखते हुए यहां सुरक्षा के लिए तमाम उपाय किया जा रहा है ताकि अन्य छात्राएं संक्रमित न हो.
संक्रमित छात्राओं में सामान्य सर्दी, खांसी और बुखार के लक्षण है.किसी भी छात्राओं की स्थिति गंभीर नहीं है.सभी सामान्य स्थिति में है.अचानक बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमण मिलने से नगरी समेत धमतरी जिले में हड़कंप मच गया है.गौरतलब है कि जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 25-30 बढ़ सकती है.







Comments are closed.