वन विभाग ने शावक को अपनी देखरेख में रखा था,हाथी के शावक की मौत, दल से भटक कर पहुंचा था गांव मे

जशपुर / जिले के तपकरा वन परिक्षेत्र में 3 दिनों पहले अपने दल से भटके नन्हे हाथी की मौत हो गई. दल से भटके हाथी शावक को वन विभाग ने अपनी देख रेख में रखा था. बताया जा रहा है कि नन्हे हाथी शावक की अस्वस्थ होने से उसकी मौत हो गई.

घटनास्थल पर वन विभाग के आला अधिकारी की उपस्थिति में चिकित्सकों के दल ने शावक का पोस्टमार्टम किया. पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग ने हाथी का अंतिम संस्कार करवाया. तपकरा वन परिक्षेत्र में दल से बिछड़कर नन्हा हाथी जशपुर के मृगखोल गांव पहुंचा था. मृगखोल ओडिशा से बिलकुल लगा हुआ है.

वन विभाग के द्वारा शावक कि पहरेदारी की जा रही थी. जिसकी आज मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, हाथी का शावक अस्वस्थ था, शरीर में कई जगह घाव थे. गुरुवार को रामकोला सेंटर के कुछ चिकित्सकों को भी ईलाज के लिए बुलाया गया था. लेकिन आज सुबह करीब 5 बजे उस हाथी की मौत हो गई.

डीएफओ जितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि 3 दिन पहले हाथी का बच्चा पानी में मिला था. उसे ऑब्जरवेशन में रखा गया था. शावक बुरी तरह से जख्मी था, जबड़े में इन्फेक्शन और कीड़े लगे थे. जिसकी वजह से वह खान-पान नहीं कर पा रहा था. जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई. वन विभाग ने ओडिशा से भटके नन्हे शावक का इलाज करवाया लेकिन गंभीर रूप से जख्मी हाथी की इलाज के दौरान मौत हो गई. वन विभाग ने मृत हाथी का अंतिम संस्कार करवा दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हाथी के मौत की असल वजह सामने आ पाएगी.

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की गई है। अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेन्द्र बड़वानी तथा महिला विंग की…

    Read more

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    कोरबा, जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल
    error: Content is protected !!