
कोरबा/ जमनीपाली अयोध्या पुरी चौक मैं वर्षों से निस्पृह भाव से जनता जनार्दन की चिकित्सा कर रहे मृदुभाषी व अंचल में लोकप्रिय डॉ डीके जैन का आज सुबह दुखद देहावसान हो गया। चिकित्सा को मानव सेवा का माध्यम बना कर आपने लोगों की पांच दशकों तक अथक सेवा की जो एक मिसाल है।
डॉ डीके जैन के निधन से कांग्रेस परिवार में भी शोक की लहर देखी गई आप वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुधीर जैन, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दर्री के पिता श्री थे।
डॉ डीके जैन के दुखद निधन पर अंचल के मंत्री एवं विधायक जय सिंह अग्रवाल ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की है और शोक व्यक्त किया है।
लोक सदन व मीडिया सेशन परिवार भी डॉक्टर साहब को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है।







Comments are closed.