
तिल्दा/ नेवरा/ निखिल वाधवा पिता स्वर्गीय श्री अनिल वाधवा नेवरा सेतपाल नगर झूलेलाल वार्ड क्रमांक 13 का रहने वाला है तथा दैनिक अखबार लोक सदन का संवाददाता है । कुछ दिन पहले तिल्दा पुलिस ने शराब से भरी एक मेटाडोर पकड़ी थी जिसमें विजय खूबचंदानी को आरोपी बनाया गया था जिसके बाद से वह फरार था । इस खबर को निखिल वाधवा ने प्राथमिकता के साथ अपने अखबार में प्रकाशित किया था। चुकी मामला दर्ज होने के बाद वह फरार था. और अब शहर में आ गया है। बुधवार की शाम निखिल वाधवा कार से घर लौट रहा था तभी आरोपी ने रजिस्ट्री ऑफिस के पास अपनी गैरेज के सामने मेरी कार को हाथ देकर रुकवाया। फिर गाली गलौज करते हुए कहां ######## बहुत पत्रकार बनते हो तुम्हारी पत्रकारिता घुसेड दूंगा यह बहुत महंगा पड़ेगा मेरे सामने मत आना नही तो गाड़ी के नीचे कुचल दूंगा। नहीं तो उडवा दूंगा । इस धमकी के बाद से निखिल वाधवा काफी भयभीत है क्योंकि कुछ दिन पूर्व ही इनके पिताजी का स्वर्गवास हुआ है और निखिल ही मां बाप का इकलौता बेटा है अतः सारे घर परिवार का बोझ इनके ऊपर है। अतः धमकी देने वाले विजय पर कड़ी कार्रवाई की जाये ।









Comments are closed.