लो-ब्लड प्रेशर भी है बेहद खतरनाक, जानें कारण और निवारण

हाई ब्‍लड प्रेशर की तरह ही लो-ब्लड प्रेशर को भी हल्के में नहीं लेना चाहिए.  इसकी वजह से ऑर्गन फेलियर से लेकर दिल का दौरा जैसी खतरनाक स्थितियां भी पैदा हो सकती हैं. दुनियाभर में बड़ी तादाद में लोग हैं जो लो-ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे है. इसके लक्षण इतने नॉर्मल होते हैं कि अधिकतर लोगों को इसकी भनक भी नही लगती और यह खतरनाक रूप ले लेती है. हेल्‍थलाइन के मुताबिक, एक सामान्‍य इंसान का रक्त चाप 120/80 होना चाहिए लेकिन जब किसी भी इंसान का ब्लड प्रेशर 90/60 से नीचे चला जाता है तो इस अवस्था को लो-ब्लड या हाइपोटेंशन कहते है.
क्‍या है वजह
यह अत्‍यधिक तनाव, डीहाइड्रेशन, मेडिकेशन, सर्जरी या गंभीर चोट, आनुवंशिक या जेनेटिक,  खराब लाइफ स्‍टाइल, ज्यादा समय तक भूखा रहना या अनियमित खान पान आदि की वजह से भी ब्‍लड प्रेशर लो हो सकता है.
इसे भी पढ़ें : तेजपत्‍ते का काढ़ा पीने से मिनटों में दूर होता है दर्द, जानें इसके फायदे और बनाने की विधि
ब्‍लड प्रेशर लो हो जाए तो भोजन में इन चीजों को करें शामिल
– अधिक तरल पदार्थ का सेवन करें.
– जिन भोजन में विटामिन बी 12 हो जैसे अंडा, मीट आदि को शामिल करें.
– फॉलेट रिच फूड यानी कि दाल, बीन्‍स, खट्टे फल, पत्‍तेदार सब्जियां, अंडा आदि का सेवन करें, ये खून की कमी को दूर करते हैं.
– नमक ब्‍लड प्रेशर को बढ़ाता है ऐसे में सूप, अचार, चीज आदि का सेवन करें.
– कैफिन का सेवन करें. यह आपके हार्टरेट को बूस्‍ट करेगा और ब्‍लड प्रेशर को नॉर्मल बनाएगा.
अपनाएं ये टिप्‍स
हेल्‍थलाइन के मुताबिक, अगर आपका ब्‍लड प्रेशर लो रहता है तो अपने डॉक्‍टर से संपर्क करें और अपने सारे सिम्‍पटम डॉक्‍टर के साथ शेयर करें. डॉक्‍टर की सलाह पर डाइट प्‍लान बनाएं और दिनभर में छोटे छोटे मील्‍स खाएं. एक बार में अधिक भोजन करने से भी बीपी फॉल कर सकता है.यही नहीं हाइड्रेशन पर भी विशेष ध्‍यान दें.
इन बातों का भी रखें ख्‍याल
– अधिक देर तक बिस्‍तर पर ना लेटे रहें.
– धूप में जाना पड़े तो पानी का बोतल जरूर साथ रखें और कुछ कुछ देर में पीते रहें.
– अधिक देर तक हॉट वॉटर वाले बाथ टब में ना रहें. स्‍टीम बाथ में हो सकती है समस्‍या.
– एक ही पोजीशन में अधिक देर तक ना रहें. उठते बैठते या करवट  बदलते रहें.

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!