रेडक्रास सोसायटी की बैठक में आय-व्यय, दवा दुकान अनुबंध और स्वास्थ्य शिविरों पर लिए गए अहम निर्णय

 भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा की प्रबंध समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कोरबा के सभा कक्ष में संपन्न हुआ। बैठक में रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान रेडक्रास सोसायटी की आय-व्यय स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही रेडक्रास दवा दुकान से संबंधित कई विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई, जिनमें मासिक अंशदान, दुकान का अनुबंध, दवाओं पर मिलने वाली छूट, प्रतिवर्ष अंशदान में वृद्धि, दुकान के खुलने का समय निर्धारण, बैंक गारंटी, विभागीय एनओसी प्राप्त करने की प्रक्रिया और बिजली बिल का भुगतान शामिल रहा।

समिति ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान करने हेतु एक मानक प्रारूप को अनुमोदित किया जाएगा।

बैठक के अंतिम चरण में आगामी गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। इसमें स्वास्थ्य शिविरों और रक्तदान शिविरों के आयोजन, रेडक्रास भवन के निर्माण की योजना, रेडक्रास के सभी सदस्यों का सम्मेलन आयोजित करने, जिले के सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों से रेडक्रास प्रतिनिधियों को बैठक में आमंत्रित करने जैसे प्रस्ताव पारित किए गए।

इसके अलावा, जनवरी 2025 से अब तक प्राप्त कुल राशि में से 30 प्रतिशत राशि राज्य शाखा को भेजने का निर्णय भी सर्वसम्मति से लिया गया।

रेडक्रास सोसायटी की इस बैठक को आगामी योजनाओं के क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

  • Related Posts

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

     छत्तीसगढ़ की शांत आबोहवा और यहां की सियासत में ‘अफीम की खेती’ ने एक नया भूचाल ला दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को कोरबा जिला कांग्रेस…

    Read more

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति
    error: Content is protected !!