राहुल – प्रियंका गाँधी सेना के राष्ट्रीय सचिव बने नन्दलाल लालवानी

तिल्दा/ नेवरा/ राहुल-प्रियंका गांधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने तिल्दा नेवरा के समाज सेवी और वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता नन्दलाल लालवानी को राहुल प्रियंका सेना के राष्ट्रीय सचिव पद पर न्युक्त किया है लालवानी को राष्ट्रीय सचिव बनाये जाने पर तिल्दा नेवरा के कांग्रेसियो में ख़ुशी की लहर है पहली बार शहर में किसी कार्यकर्ता को राष्ट्रीय स्तर का पद मिला है जो शहर के लिए गौरव की बात है राहुल प्रियंका गाँधी सेना के राष्ट्रीय सचिव बनाये जाने पर नन्दलाल लालवानी को दिनेश सोनी -राजू शर्मा -कैलाश गाँधी- राजेश -मुकेश मोटवानी -स्वेजा अमजद खान -पवन बघेल -माणिक कोडवानी के साथ साथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने बधाई दिया है नन्दलाल लालवानी ने अपने संबोधन में कहा आरएसएस ने जितना नुकसान हिंदू धर्म को पहुंचाया है इतना नुकसान तो हिंदू धर्म को किसी हिंदू विरोधी ने भी नहीं पहुंचाया। हिंदू धर्म वास्तव में वसुधैव कुटुंबकम की भावना वाला एक महान धर्म है और सनातन काल से सनातन सृष्टि में व्याप्त है। परंतु आरएसएस और उसकी राजनीतिक संस्था भारतीय जनता पार्टी ने हिंदुत्व का अर्थ बहुत संकीर्ण कर दिया है । उन्होंने कहा कि राहुल-प्रियंका गांधी सेना साधु-संतों की मदद से जनता के बीच में जन जागरण अभियान चलाकर वास्तविक हिंदुत्व को सामने रखेगी।नन्द लाल लालवानी ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेवारी दिया है। उसे वह पूरा करेगे। पूरे राज्य में राहुल-प्रियंका गांधी सेना को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा।

  • Related Posts

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    कोरबा (बालकोनगर) 5 मार्च 2026। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) अपनी सामुदायिक विकास परियोजना ‘उन्नति’ के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा…

    Read more

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

     तीज-त्योहारों,राष्ट्रीय पर्व पर देते हैं मान-सम्मान कोरबा। उम्र के अंतिम पड़ाव पर जिन वृद्धजनों को उनके परिजनों ने छोड़ दिया है, या किसी कारण से वृध्द आश्रम में रहकर एकाकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल
    error: Content is protected !!