राहुल के रेस्क्यू में बालको का सराहनीय योगदान

बालकोनगर/ बोरवेल में फंसे 10 वर्षीय राहुल साहू को 105 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। जांजगीर-चांपा जिले के मालखरौदा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पिहरीद में शुक्रवार 10 जून दोपहर 2 बजे बोरवेल में गिरे राहुल को बचाने हेतु 14 जून की देर रात 12 बजे तक बचाव कार्य चला। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) मनीष जैन के नेतृत्व में 19 सदस्यीय रेस्क्यू टीम ने स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ की हर संभव मदद की। बचाव स्थल पर आवश्यक उपकरण जैसे पीपीईज, वेंटिलेशन पाइप, रोशनी युक्त हेलमेट, रेस्क्यू हारनेस, फायर ब्रिगेड और जीवनरक्षक सामान मुहैया कराने में बालको टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

बालको ने संयुक्त रूप से ऐतिहासिक कार्य कर अपनी कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। जिला प्रशासन ने बालको के इस सराहनीय कदम की प्रशंसा की। सफल रेस्क्यू पर बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने रेस्क्यू टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि बालको बचाव दल ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर बचाव कार्य में हर संभव योगदान दिया। उन्होंने राहुल के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। श्री पति ने कहा कि बालको किसी भी चुनौतिपूर्ण परिस्थिती से निपटने हेतु जिला प्रशासन के सहयोग के लिए कटिबद्ध है। 

  • Related Posts

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत
    error: Content is protected !!