रायपुर रेलवे स्टेशन में बनेगा आधुनिक फुट ओवब्रिज, यात्रियों को मिलेंगी यह सुविधाएं

रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन में आधुनिक फुट ओवरब्रिज (एफओबी) का निर्माण शुरू हो गया है। इस एफओबी की खासियत है कि इसमें रैंप और एस्केलेटेर के माध्यम से यात्रियों को चढ़ने-उतरने की सुविधा मिलेेगी। करीब 9 करोड़ रुपए की लागत से सभी प्लेटफार्मों को नए एफओबी से जोड़ा जाएगा।

हर प्लेटफार्म पर एस्केलेटर लगाने के लिए अलग से ढाई करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। रेलवे अफसरों की मानें तो छह महीने में नए एफओबी और रैंप बनकर तैयार हो जाएगा। बिलासपुर और दुर्ग स्टेशनों में वर्षों पहले से रैंप की सुविधा है। लेकिन राजधानी व मंडल का स्टेशन होने के बाद भी रायपुर में रैंप नहीं था।

रायपुर स्टेशन में लिफ्ट लगाने के लिए एफओबी के एक तरफ की सीढ़ियों को तोड़ दिया गया। इससे यात्रियों का पूरा दबाव दूसरी सीढ़ी पर है। प्लेटफॉर्म नंबर 2-3 और 5-6 में एक साथ दो ट्रेनों के आने के बाद एफओबी की सीढ़ियों पर ठसाठस भीड़ रहती है। लिफ्ट का उपयोग बुजुर्ग व निशक्त यात्री ही कर सकते हैं।

नया एफओबी फूड प्लाजा से बाजू में बने गार्डन की जगह से शुरू होगा और प्लेटफॉर्म नंबर-7 तक को जोड़ेेगा। एफओबी के तय ड्राइंग डिजाइन के मुताबिक एफओबी के सारे रैंप दुर्ग की ओर रहेंगे तथा बिलासपुर की ओर एस्केलेटर लगेंगे। एफओबी और रैंप से स्टेशन के फुटओवरब्रिज और सीढ़ियों पर व्यस्त समय में होने वाली भीड़ से निजात मिलेगी। सभी प्लेटफार्मों को जोड़ने के लिए तीन एस्केलेटर लगाने का प्लान है।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!