रायपुर में कोरोना 11 हजार पार- मौतें-147, एक्टिव-5948, डिस्चार्ज-5249

रायपुर । राजधानी रायपुर समेत जिले में कोरोना मरीज 11 हजार पार हो गए हैं। बीती रात सामने आए 358 नए पॉजिटिव के साथ इनकी संख्या बढक़र 11 हजार 334 हो गई है। इसमें से 147 मरीजों की मौत हो गई हैं। 5 हजार 948 एक्टिव हैं और इनका एम्स समेत अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है। 5 हजार 249 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं।

राजधानी रायपुर में 18 मार्च को पहला कोरोना मरीज मिला। इसके बाद यहां मरीजों के आने का क्रम शुरू हुआ, जो लगातार जारी है। बिरगांव, मंगलबाजार, देवपुरी समेत कई जगहों पर दर्जनों की संख्या में कोरोना मरीज मिले और यह मौतें भी हो रही हैं। ऐसे में कोरोना से बचाव के लिए पुलिस, निगम की टीम सडक़ पर उतरकर काम कर रही है। लोगों को लगातार नियमों के पालन पर जोर दिया जा रहा है। इसके बाद भी सडक़ों पर कई लोगों की लापरवाही देखी जा रही है।

रायपुर के बाद दुर्ग जिले में 3 हजार 198 और नांदगांव में 2 हजार 89 मरीज दर्ज किए गए हैं। इन दोनों जगहों पर एक्टिव केस क्रमश: 1766 और 609 हैं। बिलासपुर में 1797, रायगढ़-1651 एवं जांजगीर-चांपा जिले में बीती रात तक 1108 मरीज दर्ज हुए हैं। हालांकि इसमें काफी संख्या में मरीज ठीक होने पर डिस्चार्च कर दिए गए हैं। कुछ मौतें भी हुई है। बाकी का इलाज जारी है।

  • Related Posts

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद
    error: Content is protected !!