
तिल्दा /नेवरा/लॉकडाउन पूरी तरह से खत्म होने से पहले ही बाजारों में भीड़ बढ़ गई है। लिहाजा रायपुर पुलिस कप्तान अजय यादव के नेतृत्व में मास्क अप अभियान छेड़ा गया है। इस अभियान में लोगों से मास्क दान की अपील भी की जा रही है। बिना मास्क के बाजार में घूमने वालों को ये मास्क निः शुल्क दिए जा रहे है। पुलिस कप्तान का कहना है कि बाजार खुलने पर यह सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है कि सभी नागरिक सार्वजनिक स्थानों पर हर समय मास्क पहनें।
उनमें से कुछ ऐसे लोग हो सकते हैं, जिनके पास मास्क नहीं है। यह हमारी सामुदायिक जिम्मेदारी है कि ऐसे लोगों को मास्क उपलब्ध कराएं। कोरोना संक्रमण का खतरा कम होने और लगातार आंकड़ों में गिरावट के बाद जिला प्रशासन द्वारा रायपुर जिले में बुधवार से लॉकडाउन में छूट दी गई है। बाजार, दुकान व अन्य संस्थानों को शाम छह बजे तक खोलने की अनुमति मिलने से दिनभर सड़कों पर भीड़ दिखी। नेवरा थाना प्रभारी शरद चंद्रा के नेतृत्व में पुलिस ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर दिनांक 27 मई को राहगीरों को मास्क वितरण कर मास्क के प्रति जागरूक करने के इस अभियान की शुरवात किया था इसी कड़ी में आज स्टेशन चौक तिल्दा में डी एस पी कविता ठाकुर ने मास्क नहीं पहनने वालो लोगो को मास्क का वितरण कर कहा की कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और बार-बार हाथ धोने की सलाह दी. और बताया की हमने मास्क अप रायपुर के नाम से अभियान की शुरूआत की, क्योंकि कि चालान काटने से भी लोग नहीं सुधर रहे है, इसलिए हम अब लोगों को मास्क बाँट रहे है. और मास्क सही ढंग से पहनने का महत्व भी लोगों को बता रहे है* सामाजिक दूरी बनाए रखने और कोविड-19 से बचाव को जारी दिशा निर्देश का पालन करने के लिए लोगो को जागरूक कर रहे है
थाना प्रभारी शरद चंद्रा ने कहाः की 47 दिनों के बाद लॉकाडाउन में छूट दी गई है. इससे शहर में अचानक भीड़ उमड़ी है. जिसको ध्यान में रखते हुए लोगों को कोरोना गाइडलाइन के प्रति जागरूक किया जा रहा है. मास्क पहनने और सैनिटाइजेशन से ही कोरोना से बचा जा सकता है. इन बातों को ध्यान में रखते हुए पुलिस लोगों को जारी गाइडलाइन की जानकारी दे रही है.
.डी एस पी कविता ठाकुर और थाना प्रभारी शरद चंद्रा पुलिस टीम के साथ नगर भ्रमण कर व्यापारिक प्रतिष्ठानो में जा करके व्यापारियों से भी आम जनता को मास्क को लेकर जागरूक करने का अपील किया एवं मास्क का वितरण किया इस कार्यकर्म में एस आई रनेश सेठिया – सदानंद ठाकुर – विजय वर्मा तथा रायपुर की पुलिस टीम भी शामिल थे







Comments are closed.