
रायपुर, 22 जुलाई mediasession24.in।कांग्रेस द्वारा ईडी कार्रवाई के विरोध में किए गए प्रदेशव्यापी चक्काजाम पर भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस को भ्रष्टाचार की जननी बताते हुए कहा कि जिन लोगों ने सत्ता में रहते हुए छत्तीसगढ़ को जमकर लूटा, वे आज कानून की कार्रवाई से घबरा कर सड़कों पर नाटक कर रहे हैं।
भ्रष्टाचार पर बोला हमलाबृजमोहन ने स्पष्ट शब्दों में कहा –“भूपेश बघेल की सरकार ने पांच साल के शासनकाल में कोयला, रेत, शराब, धान, डीएमएफ और लोहा – हर सेक्टर में खुलकर भ्रष्टाचार किया। आज जब जांच एजेंसियां कार्रवाई कर रही हैं, तब कांग्रेस चक्काजाम कर रही है। ये सच्चाई से भागने की कोशिश है।” उन्होंने कहा कि सत्ता से बाहर होने के बाद कांग्रेस बौखलाई हुई है और अब केवल दिखावे की राजनीति कर रही है।
“जो जैसा करेगा, वैसा भरेगा”सांसद अग्रवाल ने दो टूक कहा –“जनता का पैसा खाने वालों को अब सजा मिलेगी। जो जैसा करेगा, वैसा भरेगा। कांग्रेस चाहती है कि जांच रोकी जाए, लेकिन भारत की न्याय व्यवस्था अब बहुत मजबूत हो चुकी है। दोषी न पहले बचे हैं, न अब बचेंगे।
”कानून को हाथ में लेना गलतबृजमोहन ने यह भी कहा कि यदि कांग्रेस को कार्रवाई में कोई गलती नजर आती है, तो उसे न्यायालय का दरवाजा खटखटाना चाहिए। “सड़कों पर चक्काजाम करके कानून को हाथ में लेने से कुछ नहीं होगा। कांग्रेस जानबूझकर माहौल बिगाड़ना चाहती है ताकि जांच को प्रभावित किया जा सके।”
जनता की न्यायप्रियता की जीतसांसद ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर अपना मत स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने यह विश्वास जताया कि जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं और जल्द ही सारे दोषियों को उनके किए की सजा मिलेगी।
“अब समय आ गया है कि कांग्रेस अपने कर्मों का हिसाब दे। छत्तीसगढ़ की जनता सब देख रही है और सच के साथ खड़ी है।”








Comments are closed.