रायगढ़ः- सड़क किनारे खड़े 2 युवकों को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौके पर ही मौत, चालक फरार; लोगों ने किया जमकर हंगामा

रायगढ़/ जिले में हुए एक सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई है। दोनों सड़क किनारे खड़े होकर ऐग रोल खा रहे थे। उसी दौरान ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। फिलहाल आरोपी चालक घटना के बाद से फरार है।

हादसा जूटमिल थाना क्षेत्र में हुआ है। डूमरमुड़ा गांव में प्रफुल्ल यादव(35) अपने एक साथी के साथ रविवार रात को गांव के चौक पर गया था। जहां ये हादसा हुआ है। दोनों युवक डूमरमुड़ा गांव के रहने वाले थे।

जिस जगह पर हादसा हुआ है वह रायगढ़-ओडिशा नेशनल हाईवे है। ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। यही वजह है कि ट्रक ने जब दोनों युवकों को टक्कर मारी, तब दोनों सिर के बल कुछ दूर जाकर गिर गए। और अधिक खून बह जाने के कारण दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया है।

उधर, घटना के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई, और जमकर हंगामा किया। कहने लगे कि यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। मगर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। फिर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद लोगों को शांत कराया गया। उन्हें आश्वासन दिया गया है कि ड्राइवर को जल्द गिरफ्तार कर लिया जएगा।

मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए सहायता राशि दी गई है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। रात होने के कारण पीएम नहीं हो सका था। अब सोमवार को पीएम कर शव परिजनों को सौंपे गए हैं। पुलिस आरोपी ट्रक ड्राइवर की तलाश कर रही है।

  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    कोरबा। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी
    error: Content is protected !!